सांदीपनि विद्यालय मनावर में आयोजित समारोह में 30 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मिले पुरस्कार, बच्चों के चेहरे खिले….
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत 10 अक्टूबर 2026 को सांदीपनि विद्यालय मनावर में दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 30 विद्यालयों के 53 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं जिला शिक्षा समिति सदस्य गणेश जर्मन उपस्थित रहे। साथ ही जनप्रतिनिधि एवं पूर्व सदस्य अर्जुन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एमएल ठाकुर, जनपद शिक्षा केंद्र मनावर के बीआरसी किशोर कुमार बागेश्वर, ब्लॉक मंडल संयोजक जगदीश मुकाती, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य सोहन शिंदे सहित भागीरथ राठौड़, प्रकाश वर्मा, कालूराम वर्मा, सुरेश पाटीदार, समरथ सोलंकी, बच्चों के पालकगण एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
समारोह में बच्चों को पेन, कॉपी, स्केच पेन, पेंसिल, कंपास बॉक्स, पानी की बोतलें, चित्रकला की नोटबुक सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। पुरस्कार एवं सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। बच्चों के पालकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम का संचालन जनशिक्षक सुरेश पाटीदार ने किया, जबकि आभार बीएसी भागीरथ राठौड़ ने माना।
*मानव सेवा का संदेश*
कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग और शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन का संदेश दिया गया। बच्चों की जरूरतों को समझकर उनकी सहायता करना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना ही मानव सेवा का महत्वपूर्ण स्वरूप है।
