मौदहा हमीरपुर। क्षेत्र में अपराध रोकने और युवा पीढी को अपराध से बचाने के उद्देश्य से मौदहा पुलिस ने अनोखी पहल शुरू कर दी जिसकी कस्बे सहित क्षेत्र में सराहना हो रही है।
कस्बे को मोहल्ला उपरौस इमाम चौक ग्राउंड में एक पुलिस पब्लिक संवाद चौपाल का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह रहे। कोतवाली प्रभारी ने आमजन को कानून और पुलिस का सहयोग करने के साथ ही युवा पीढी में बढ रहे नशे के प्रकोप और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।
इतना ही नहीं कोतवाली प्रभारी ने युवाओं को रातों में इधर उधर बैठने से रोकने को लेकर उनके अभिभावकों से बातचीत की, इतना ही नहीं कोतवाली प्रभारी ने बढ रहे साइबर अपराधों को कम करने के उद्देश्य अंजान नम्बर से आने वाले मैसेज और मांगे जाने वाले ओटीपी को नजरंदाज करने की बात कहते हुए बताया कि, आप लोग अपने बच्चों को किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन में जाने से बचाएं क्योंकि नेता लोग बच्चों का प्रयोग कर राजनीतिक रोटी सेंकते हैं और उसके बाद मुकदमा और कानूनी प्रक्रिया से बच्चों और उनके अभिभावकों को गुजर कर परेशान होना पडता है। इस दौरान लोगों ने अपनी शिकायतें भी दर्ज कराईं।
चौपाल का आयोजन सपा नेता शादाब हुसैन बिट्टू ने किया। इस दौरान नईम प्रवक्ता, करीम उल्लाह बाबूजी ,हमीद खानडब्बू भाई, घनश्याम साहू, पूरन सिंह यादव सहित लगभग आधा सैकडा से अधिक कस्बे और क्षेत्र को गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
