मौदहा हमीरपुर। खूनी हाईवे के नाम से मशहूर कानपुर सागर मार्ग में रविवार सुबह हुई सडक दुर्घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमे से एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र क्षेत्र से निकले खूनी हाईवे के नाम से प्रसिद्ध नेशनल हाईवे 34पर छिरका के निकट उस समय हडकंप मच गया जब एक अज्ञात वाहन ने आटो में टक्कर मार दी जिससे आटो पलटने से खन्ना निवासी देवनारायण (35)पुत्र रामप्रकाश, कबरई निवासी किशुनिया (55)पत्नी भुजबल, मूलमती (65)पत्नी नाथूराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहाँ से देवनारायण को गंभीर चोंटों के चलते सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है जबकि दोनों घायल महिलाओं का मौदहा के सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
