मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मुरबाड तालुक्यातील ST बस आगारात NCMC काढण्या साठी महिल्यांची रांग,पुलिस कंट्रोल रूम बड़वानी में पूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पद्म विभूषण शुक्ला ने वीर सैनिकों को शाल श्रीफल देकर किया सम्मानित देश सेवा कबड़वानी नगर पालिका प्रशासन द्वारा वार्ड क्रमण 11 में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई।पांढुर्णा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विविध जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजितकौड़िया में जनविश्वास अभियान, 20 नवंबर तक फौती नामांतरण के निराकरण के निर्देशआपकी दी गई जानकारी से समाचार पत्र के लिए तैयार खबर इस प्रकार है – साधारण शैली में, स्तर पूर्वक: नवरात्रि पर तेज आवाज में डीजे बजाया तो होगी जब्ती की कार्रवाई – कलेक्टर तेज डीजे कीडिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ओएसडी को पद से हटाया, मचा हड़कंपप्रदेश संगठन के आह्वान पर 8 अक्टूबर से पटवारियों की कलमबंद हड़ताल, तहसीलदार पंकज जाट को सौंपा ज्ञापनपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देशमुरबाड तालुक्यातील ST बस आगारात NCMC काढण्या साठी महिल्यांची रांग,पुलिस कंट्रोल रूम बड़वानी में पूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पद्म विभूषण शुक्ला ने वीर सैनिकों को शाल श्रीफल देकर किया सम्मानित देश सेवा कबड़वानी नगर पालिका प्रशासन द्वारा वार्ड क्रमण 11 में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई।पांढुर्णा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विविध जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजितकौड़िया में जनविश्वास अभियान, 20 नवंबर तक फौती नामांतरण के निराकरण के निर्देशआपकी दी गई जानकारी से समाचार पत्र के लिए तैयार खबर इस प्रकार है – साधारण शैली में, स्तर पूर्वक: नवरात्रि पर तेज आवाज में डीजे बजाया तो होगी जब्ती की कार्रवाई – कलेक्टर तेज डीजे कीडिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ओएसडी को पद से हटाया, मचा हड़कंपप्रदेश संगठन के आह्वान पर 8 अक्टूबर से पटवारियों की कलमबंद हड़ताल, तहसीलदार पंकज जाट को सौंपा ज्ञापनपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश
Pandhurnaताज़ा खबरमध्य प्रदेश

पांढुर्णा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विविध जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता निलेश अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना पांढुर्णा, 9 अक्टूबर 2026 मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज पांढुर्णा जिले में विभिन्न…

पांढुर्णा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विविध जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्णा, 9 अक्टूबर 2026

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज पांढुर्णा जिले में विभिन्न स्थानों पर जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जनपद पंचायत सौंसर द्वारा ग्राम पंचायत सांवली के जामसांवली मंदिर परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में वृद्धजन सम्मान एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वृद्धजनों का सम्मान कर उन्हें शासकीय जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराकर नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

इसी अभियान के तहत ग्राम जूनापानी माल स्थित शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था अवध विद्यापीठ शिक्षण समिति द्वारा नीम और जामुन के पौधे लगाए गए। इस दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने हेतु प्रेरित किया गया।

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वीर सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों का सम्मान किया गया। जिले में निवासरत 1971 युद्ध, कारगिल युद्ध एवं आतंकवाद विरोधी अभियानों में भाग ले चुके पूर्व सैनिकों के त्याग और बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

वहीं विकासखंड पांढुर्णा के ग्राम बड़चिचोली में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनंदा डोंगरे ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने पर जोर दिया। संस्था के संस्थापक श्री श्यामराव धवले ने बताया कि जरूरतमंदों के लिए नांदनवाड़ी व कौड़िया में पहले शनिवार, सिवनी में दूसरे शनिवार और तिगांव में चौथे शनिवार को निःशुल्क मनोचिकित्सकीय ओपीडी संचालित की जा रही है।