मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बची एक छात्रा की जानराजेश कुमार, पुंछ मेंढर: आज पुंछ की डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी सीएमओ) डॉ. रूबी नाज़ भट्टी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम (फैमिली वेलफेयर प्रोग्राम) के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियोखदान प्रभावित क्षेत्र पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद खदान कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी, नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई,,,बड़वानी सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र बड़ी कार्रवाई।ग्राम तलवाड़ा डेब में क्षत्रिय मारु समाज तीन परगना की बैठक आयोजित।बड़वानी बेस्टेंड की शराब दुकान पर खुलेआम लुटअंजू इशहाक ने चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन तोड़ने को कहाअसदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर की आज़ाद समाज पार्टी का यूपी के आगामी विस चुनाव के लिए गठबंधन हो गया हैव्यवसायी एवं समाजसेवी चन्द्रशेखर सिंह उर्फ झंटू सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*हमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकालाबड़वानी ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बची एक छात्रा की जानराजेश कुमार, पुंछ मेंढर: आज पुंछ की डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी सीएमओ) डॉ. रूबी नाज़ भट्टी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम (फैमिली वेलफेयर प्रोग्राम) के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियोखदान प्रभावित क्षेत्र पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद खदान कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी, नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई,,,बड़वानी सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र बड़ी कार्रवाई।ग्राम तलवाड़ा डेब में क्षत्रिय मारु समाज तीन परगना की बैठक आयोजित।बड़वानी बेस्टेंड की शराब दुकान पर खुलेआम लुटअंजू इशहाक ने चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन तोड़ने को कहाअसदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर की आज़ाद समाज पार्टी का यूपी के आगामी विस चुनाव के लिए गठबंधन हो गया हैव्यवसायी एवं समाजसेवी चन्द्रशेखर सिंह उर्फ झंटू सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*हमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकाला
Pandhurnaताज़ा खबरमध्य प्रदेश

कौड़िया में जनविश्वास अभियान, 20 नवंबर तक फौती नामांतरण के निराकरण के निर्देश

संवाददाता निलेश अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना पांढुरना पांढुर्णा, 9 अक्टूबर 2026 कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आज ग्राम कौड़िया में जनविश्वास अभियान आयोजित किया…

कौड़िया में जनविश्वास अभियान, 20 नवंबर तक फौती नामांतरण के निराकरण के निर्देश
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना पांढुरना
पांढुर्णा, 9 अक्टूबर 2026

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आज ग्राम कौड़िया में जनविश्वास अभियान आयोजित किया गया। अभियान में ग्रामीणों की समस्याओं और लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई।

अभियान के दौरान मुख्य रूप से फौती नामांतरण, राशन, पेंशन, नल-जल योजना और सड़क निर्माण से जुड़े मुद्दे सामने आए, जिन पर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

मुख्य निर्देश:

1. 20 नवंबर तक फौती नामांतरण का निराकरण – गांव में फौती नामांतरण के 23 लंबित प्रकरण पाए गए। कलेक्टर ने तहसीलदार, पटवारी एवं राजस्व अधिकारियों को नोटिस जारी कर प्रत्येक प्रकरण की समीक्षा और समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। सभी प्रकरणों का निराकरण 20 नवंबर तक सुनिश्चित कर रिपोर्ट एसडीएम श्रीमती अलका एक्का को प्रस्तुत करने को कहा गया है।

2. सड़क निर्माण में देरी पर ठेकेदार को नोटिस – गांव में सड़क निर्माण कार्य अधूरा मिलने पर लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए कि संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर देरी का कारण पूछा जाए और कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाए।

3. नल-जल योजना का प्रचार – लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को गांव में जाकर ग्रामीणों को नल-जल योजना के उद्देश्य, सुविधाओं और पेयजल व्यवस्था की पूरी जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

4. अन्य महत्वपूर्ण निर्देश –
ग्रामीणों द्वारा मध्याह्न भोजन योजना की राशि न मिलने की शिकायत पर कलेक्टर ने सोमवार से पात्र हितग्राहियों को भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बच्चों की सुविधा के लिए नांदनवाड़ी में सीएम राइज स्कूल खोलने की कार्रवाई करने को कहा।
अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम में बंधित एवं अबंधित निधि से होने वाले कार्यों की जानकारी का सूचना-पट्ट लगाया जाए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, तहसीलदार सुश्री प्रेक्षा पाठक, जनपद सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।