मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपAKHAND BHARAT BULLET NEWSबखोरापुर मंदिर में अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाबएडवोकेट नरेश कुंडारा बने युवा प्रकोष्ठ के दौसा जिलाध्यक्ष जयपुर/दौसा | डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान (झालाना सांस्थानिक क्षेत्र, जयपुर) ने संगठन कपेयजल संकट को लेकर कांग्रेस विधायक ने उठाई थी आवाज, आखिरकार ग्रामीणों को मिली राहतचार साल से सीएम विंडो पर लंबित शिकायत, गलत निस्तारण का आरोप; मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांगपूंछ पुलिस ने 1 अक्टूबर 2026 को पूंछ में आर्मी बैरियर गेट के पास वाहन की चेकिंग के दौरान मकसूद अहमद के कब्जे से लगभग 15-20 ग्राम चरस बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। * आरोपहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपAKHAND BHARAT BULLET NEWSबखोरापुर मंदिर में अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाबएडवोकेट नरेश कुंडारा बने युवा प्रकोष्ठ के दौसा जिलाध्यक्ष जयपुर/दौसा | डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान (झालाना सांस्थानिक क्षेत्र, जयपुर) ने संगठन कपेयजल संकट को लेकर कांग्रेस विधायक ने उठाई थी आवाज, आखिरकार ग्रामीणों को मिली राहतचार साल से सीएम विंडो पर लंबित शिकायत, गलत निस्तारण का आरोप; मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांगपूंछ पुलिस ने 1 अक्टूबर 2026 को पूंछ में आर्मी बैरियर गेट के पास वाहन की चेकिंग के दौरान मकसूद अहमद के कब्जे से लगभग 15-20 ग्राम चरस बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। * आरोप
Saranताज़ा खबरबिहार

जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत के 16 मामलों की सुनवाई कर तीन मामलों में पारित किया अंतिम आदेश

छपरा बिहार से डॉ देशराज बिक्रांत की रिपोर्ट लोक शिकायतों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव** सारण (छपरा), 09 अक्टूबर…

जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत के 16 मामलों की सुनवाई कर तीन मामलों में पारित किया अंतिम आदेश
WhatsApp Facebook

छपरा बिहार से डॉ देशराज बिक्रांत की रिपोर्ट

लोक शिकायतों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव**

सारण (छपरा), 09 अक्टूबर 2026।

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील एवं सक्रिय रहें, ताकि आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उक्त बातें सारण के जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को लोक शिकायतों की सुनवाई के दौरान कहीं।

जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने आज अपने कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील से संबंधित मामलों की सुनवाई की। इस दौरान कुल 16 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से तीन मामलों में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया, जबकि शेष 13 मामलों में संबंधित लोक प्राधिकारों को पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए सभी संबंधित लोक प्राधिकारों एवं पदाधिकारियों को तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की शिकायतों के निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के अनुरूप पूरी संवेदनशीलता एवं सक्रियता के साथ कार्य करें, ताकि आम जनता को निर्धारित समय-सीमा के भीतर न्यायोचित समाधान मिल सके।

जिला प्रशासन द्वारा लोक शिकायतों के प्रभावी निवारण और आम नागरिकों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के लिए इस व्यवस्था के तहत सुनवाई एवं कार्रवाई की जा रही है।