दीपक शर्मा संवाददाता
बोरखड़ :- शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर हर वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी मनकामेश्वरी माता मंदिर समिति एवं पटेल परिवार, बोरखड़ के तत्वावधान में पटेल पब्लिक स्कूल परिसर में नौ दिवसीय सार्वजनिक गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
नौ दिनों तक चलने वाले इस गरबा महोत्सव में माता रानी की आराधना के साथ गरबा प्रेमी पारंपरिक वेशभूषा में गरबा कर नवरात्रि पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाएंगे। आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जाएंगी।
आयोजन समिति द्वारा लगातार नौ दिनों तक गरबा करने वाले प्रतिभागियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा ज्वेलरी, ड्रेसअप एवं अन्य श्रेणियों में भी आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।
मनकामेश्वरी माता मंदिर समिति एवं पटेल परिवार, बोरखड़ ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं गरबा प्रेमियों से नौ दिवसीय गरबा महोत्सव में शामिल होकर माता रानी की आराधना करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
