मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
दहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजामेंढर में 6 जेकेएपी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, युवाओं को दिया एकता और राष्ट्रीय एकीकरण का संदेश अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में करीब 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को नगुरु के बिना ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं, गुरु दत्तात्रेय ने 24 गुरुओं से सीखा जीवन का ज्ञान : जया देवीबरेली आंवला महिला सशक्तीकरण फेज 6.0 की मिसाल परामर्श केंद्र कोतवाली आंवला में तीन बिखरे परिवारों का कराया पुनर्मिलन..हमीरपुर :सेवा संकल्प अभियान में निकली भव्य सेवा ज्योति कलश यात्रा, अंबेडकर पार्क से गांधी पार्क तक गूंजा विकसित भारत का संकल्पहमीरपुर :डीएम ने कुछेक्षा में तिल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण, 5 किलो 100 ग्राम उपज दर्जहमीरपुर :जल जीवन मिशन में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, पूर्व कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देशहमीरपुर :कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांगहमीरपुर :सरकारी किताबें कबाड़ में बेचने का आरोप, ई-रिक्शा रोककर ग्रामीणों ने बनाया वीडियोहमीरपुर :घर लौट रहे राजमिस्त्री की तालाब में डूबने से मौत, सुबह मिला शवदहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजामेंढर में 6 जेकेएपी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, युवाओं को दिया एकता और राष्ट्रीय एकीकरण का संदेश अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में करीब 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को नगुरु के बिना ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं, गुरु दत्तात्रेय ने 24 गुरुओं से सीखा जीवन का ज्ञान : जया देवीबरेली आंवला महिला सशक्तीकरण फेज 6.0 की मिसाल परामर्श केंद्र कोतवाली आंवला में तीन बिखरे परिवारों का कराया पुनर्मिलन..हमीरपुर :सेवा संकल्प अभियान में निकली भव्य सेवा ज्योति कलश यात्रा, अंबेडकर पार्क से गांधी पार्क तक गूंजा विकसित भारत का संकल्पहमीरपुर :डीएम ने कुछेक्षा में तिल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण, 5 किलो 100 ग्राम उपज दर्जहमीरपुर :जल जीवन मिशन में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, पूर्व कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देशहमीरपुर :कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांगहमीरपुर :सरकारी किताबें कबाड़ में बेचने का आरोप, ई-रिक्शा रोककर ग्रामीणों ने बनाया वीडियोहमीरपुर :घर लौट रहे राजमिस्त्री की तालाब में डूबने से मौत, सुबह मिला शव
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

गुरु के बिना ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं, गुरु दत्तात्रेय ने 24 गुरुओं से सीखा जीवन का ज्ञान : जया देवी

गृहस्थ आश्रम में रहकर भी भगवान की भक्ति से मोक्ष संभव, मन की शुद्धता जरूरी.... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। पितृपक्ष के पावन अवसर पर वेदांत दर्शन सेवा…

गुरु के बिना ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं, गुरु दत्तात्रेय ने 24 गुरुओं से सीखा जीवन का ज्ञान : जया देवी
WhatsApp Facebook

गृहस्थ आश्रम में रहकर भी भगवान की भक्ति से मोक्ष संभव, मन की शुद्धता जरूरी….

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। पितृपक्ष के पावन अवसर पर वेदांत दर्शन सेवा समिति के तत्वावधान एवं वरिष्ठ हिंदू नागरिक महासंघ के सहयोग से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान एवं रुद्र महायज्ञ के चतुर्थ दिवस कथा में भक्ति, गुरु महिमा और गृहस्थ जीवन में आध्यात्मिक साधना का महत्व बताया गया।

व्यासपीठ से कथा वाचिका जया देवी जी ने कहा कि गुरु के बिना ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं है। गुरु दत्तात्रेय ने संसार से सीख लेते हुए 24 गुरुओं को माना था। उन्होंने स्वान से भी शिक्षा प्राप्त की।

जीवन में ज्ञान प्राप्त करने के लिए मन का निर्मल होना आवश्यक है। केवल धन के बल पर प्राप्त ज्ञान अथवा दिखावे की भक्ति से आध्यात्मिक उपलब्धि नहीं मिलती। भगवान की प्राप्ति के लिए मन में प्रेम और भक्ति का भाव होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गृहस्थ आश्रम में रहकर भी मनुष्य भगवान को प्राप्त कर सकता है। सच्ची श्रद्धा और पतिव्रता नारी की शक्ति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भक्ति और सदाचार से युक्त गृहस्थ जीवन भी मोक्ष का मार्ग बन सकता है। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य की दिव्य दृष्टि जागृत होती है, तब उसका संसार के प्रति मोह कम होने लगता है और वह प्रभु की भक्ति की ओर अग्रसर होता है।

कथा के दौरान राजा परीक्षित के प्रसंग का वर्णन करते हुए जया देवी जी ने कहा कि ऋषि के श्राप के कारण राजा परीक्षित की सात दिन बाद तक्षक नाग के डसने से मृत्यु निश्चित थी। मृत्यु निश्चित होने का ज्ञान होने के बावजूद राजा परीक्षित ने शेष समय सांसारिक मोह में न बिताकर श्रीमद्भागवत कथा श्रवण में अपना मन लगा दिया। सुखदेव जी महाराज ने उन्हें सात दिन तक कथा सुनाई और राजा परीक्षित कथा में पूरी तरह भाव-विभोर हो गए।

उन्होंने कहा कि ‘राम-राम’ का उच्चारण भी प्रेम और श्रद्धा के भाव से होना चाहिए। भगवान की भक्ति में दिखावा नहीं, बल्कि निर्मल मन और सच्चा प्रेम ही सबसे महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर वरिष्ठ हिंदू नागरिक संगठन की ओर से रामेश्वर पाटीदार, टीकाराम राय, कैलाश शर्मा एवं जगदीश पाटीदार ने कथा वाचिका जया देवी जी का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।