ओबरा सोनभद्र ओबरा तहसील अंतर्गत फफराकुण्ड स्थित खेल प्रोत्साहन एवं ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आज ग्राम पनारी, टोला फफराकुण्ड में वॉलीबॉल खेल ग्राउंड का उद्घाटन किया गया। खेल ग्राउंड का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम पनारी के प्रधान प्रतिनिधि श्री लक्ष्मण यादव जी ने किया।
इस अवसर पर सहयोगी साथी श्री बमबम दुबे श्री जितेन्द्र गोड़ जी, श्री जामुन गोड़ जी, श्री पंकज गोड़ जी, श्री सुनील केसरी जी, श्री पिंटू गोड़ जी एवं श्री संजय गौड़ जी, साथ ही समिति के सदस्य, खिलाड़ी साथी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मण यादव जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया।
