मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
SIR ट्रिब्यूनल के जज का इस्तीफा! रोजाना 70 KM की यात्रा, खराब सड़कें और ट्रैफिक से परेशानSIR विवाद पर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी में बंगाल BJP, जनसभाओं से सोशल मीडिया तक चलेगा अभियानअनुब्रत मंडल के सामने TMC दफ्तर में तोड़फोड़, दिलीप घोष का तंज—‘जैसा किया, वैसा फल मिलेगा’उत्तर हावड़ा मंडल-2 के वार्ड नंबर 21 में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित> कसरावद नर्मदा पुल पर बड़ा हादसा टला, Dial-112 बनी मसीहा! > संवाददाता: जितेंद्र कुमावत, बड़वानीचांदपारा में स्वास्थ्य सेवा को नई रफ्तार, हालीमा सादिया प्राइम क्लिनिक का शुभारंभ स्थानीय स्तर पर इलाज व पैथोलॉजी जांच की सुविधा, महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्थावृद्धजन दिवस के अवसर पर माँ नर्मदा वृद्धाश्रम में वृद्धजन सम्मान एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजितसेवा संकल्प अभियान: भूसू हाई स्कूल में चला स्वच्छता अभियान, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,,,ग्राम बुधगांव में सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संरक्षण एवं पौधारोपणसेवा संकल्प अभियान के तहत भूसू हाई स्कूल में नशा मुक्ति रैली निकाल कर छात्रों ने दिया जन-जागरूकता का संदेश,,,SIR ट्रिब्यूनल के जज का इस्तीफा! रोजाना 70 KM की यात्रा, खराब सड़कें और ट्रैफिक से परेशानSIR विवाद पर विपक्ष को जवाब देने की तैयारी में बंगाल BJP, जनसभाओं से सोशल मीडिया तक चलेगा अभियानअनुब्रत मंडल के सामने TMC दफ्तर में तोड़फोड़, दिलीप घोष का तंज—‘जैसा किया, वैसा फल मिलेगा’उत्तर हावड़ा मंडल-2 के वार्ड नंबर 21 में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित> कसरावद नर्मदा पुल पर बड़ा हादसा टला, Dial-112 बनी मसीहा! > संवाददाता: जितेंद्र कुमावत, बड़वानीचांदपारा में स्वास्थ्य सेवा को नई रफ्तार, हालीमा सादिया प्राइम क्लिनिक का शुभारंभ स्थानीय स्तर पर इलाज व पैथोलॉजी जांच की सुविधा, महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्थावृद्धजन दिवस के अवसर पर माँ नर्मदा वृद्धाश्रम में वृद्धजन सम्मान एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजितसेवा संकल्प अभियान: भूसू हाई स्कूल में चला स्वच्छता अभियान, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,,,ग्राम बुधगांव में सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संरक्षण एवं पौधारोपणसेवा संकल्प अभियान के तहत भूसू हाई स्कूल में नशा मुक्ति रैली निकाल कर छात्रों ने दिया जन-जागरूकता का संदेश,,,
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

वृद्धजन दिवस के अवसर पर माँ नर्मदा वृद्धाश्रम में वृद्धजन सम्मान एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित

डिंडोरी दिनांक 1 अक्टूबर को वृद्धजन दिवस के अवसर पर माई भारत, डिंडोरी द्वारा जिला युवा अधिकारी अनघ त्रिवेदी जी के मार्गदर्शन में माँ नर्मदा वृद्धाश्रम, साकेत नगर, डिंडोरी में…

वृद्धजन दिवस के अवसर पर माँ नर्मदा वृद्धाश्रम में वृद्धजन सम्मान एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित
WhatsApp Facebook

डिंडोरी दिनांक 1 अक्टूबर को वृद्धजन दिवस के अवसर पर माई भारत, डिंडोरी द्वारा जिला युवा अधिकारी अनघ त्रिवेदी जी के मार्गदर्शन में माँ नर्मदा वृद्धाश्रम, साकेत नगर, डिंडोरी में वृद्धजन सम्मान एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं आत्मीयता की भावना को बढ़ावा देना तथा उनके स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन के लिए सहयोग प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय एम.एल. राठौर , जिला प्रचारक अजय शुक्ला , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवेंद्र पांडे , सिविल सर्जन डॉ.

रमेश मरावी अपनी चिकित्सकीय टीम के साथ तथा डॉ. बिहारी लाल द्विवेदी व माँ नर्मदा वृद्धाश्रम के संचालक नोखेलाल यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका हाल चाल जाना तथा उनके जीवन के अनुभवों और विचारों को सुना।अतिथियों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनत्व एवं सम्मान का भाव प्रदान किया।इस अवसर पर जिला चिकित्सा दल द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान किया गया। वृद्धजनों के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के मनोरंजन एवं आध्यात्मिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भजन एवं संगीत के लिए हारमोनियम भेंट किया गया।

इससे वृद्धाश्रम में नियमित रूप से भजन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन में सहयोग मिलेगा।इस अवसर पर माई भारत टीम से आर.पी. कुशवाहा , शिल्पी साहू, लक्ष्मण चंदेल एवं देवेंद्र बर्मन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं टीम सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ आत्मीयता से समय बिताया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि वृद्धजनों का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं, बल्कि यह समाज की निरंतर जिम्मेदारी है।

उनके अनुभव, संस्कार और जीवन से प्राप्त सीख समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके प्रति सम्मान एवं सहयोग की भावना को निरंतर बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।