मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
टिकट कटा, निष्ठा नहीं – भाजपा के सच्चे सिपाही निकले वैद्य बृजमोहन शर्माAKHAND BHARAT BULLET NEWSअष्टमी पर ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत पौधारोपणविनय ज्वेलर्स में 45 लाख की लूट का 8 दिन में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, गहने और नगदी बरामदआईजीपी ट्रैफिक जेएंडके ने राजौरी के डीसीपीएल में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संयुक्त समन्वय बैठक की अध्यक्षता की राजौरी, 18 अक्टूबर आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके,आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपटिकट कटा, निष्ठा नहीं – भाजपा के सच्चे सिपाही निकले वैद्य बृजमोहन शर्माAKHAND BHARAT BULLET NEWSअष्टमी पर ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत पौधारोपणविनय ज्वेलर्स में 45 लाख की लूट का 8 दिन में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, गहने और नगदी बरामदआईजीपी ट्रैफिक जेएंडके ने राजौरी के डीसीपीएल में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संयुक्त समन्वय बैठक की अध्यक्षता की राजौरी, 18 अक्टूबर आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके,आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप
Dharमध्य प्रदेशव्यापार

किसानों को कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली रबी फसलों एवं उन्नत किस्मों के चयन के लिए प्रेरित किया जाए… संभाग संयुक्त संचालक कृषि श्री जितेन्द्र सिंह

किसान ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं.... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। जिले में अल्प वर्षा की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए रबी…

किसानों को कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली रबी फसलों एवं उन्नत किस्मों के चयन के लिए प्रेरित किया जाए… संभाग संयुक्त संचालक कृषि श्री जितेन्द्र सिंह
WhatsApp Facebook

किसान ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं….

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। जिले में अल्प वर्षा की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए रबी 2026-27 की तैयारियों के संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र, धार में उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभाग के संयुक्त संचालक कृषि श्री जितेन्द्र सिंह ने की। इसमें धार अनुभाग के विकासखंड धार, तिरला, नालछा, सरदारपुर एवं बदनावर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारियों सहित 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

संयुक्त संचालक कृषि श्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि अल्प वर्षा एवं अल-नीनो के संभावित प्रभाव को ध्यान में रखते हुए किसानों को कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली रबी फसलों एवं उन्नत किस्मों के चयन के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से चना, मसूर, सरसों एवं चिया जैसी कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसान ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरूक किया जाए, जिससे मृदा स्वास्थ्य एवं फसल उत्पादकता बेहतर बनी रहे।

उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया ने अल्प वर्षा की स्थिति में सिंचाई जल के दक्ष उपयोग के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को ड्रिप, स्प्रिंकलर एवं मिनी स्प्रिंकलर जैसी सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता बताई, ताकि सीमित जल उपलब्धता में भी फसलों को आवश्यक सिंचाई उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने रबी मौसम में केसीसी धारक किसानों सहित पात्र ऋणी एवं अऋणी किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए, ताकि फसल क्षति की स्थिति में बीमा योजना का लाभ मिल सके।

परियोजना संचालक आत्मा श्री करण सिंह झणिया ने प्राकृतिक खेती के संबंध में जानकारी देते हुए इसकी तकनीकों, लाभ तथा किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।

कृषि वैज्ञानिक श्री डी.एस. मंडलोई ने अल्प वर्षा की स्थिति में कम पानी एवं कम अवधि में तैयार होने वाली सब्जी वर्गीय फसलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने उपलब्ध जल संसाधनों के वैज्ञानिक एवं दक्ष उपयोग के साथ परिस्थितियों के अनुरूप फसल चयन अपनाने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम के दौरान रबी 2026-27 के लिए विकासखंडवार कम पानी में उत्पादित होने वाली फसलों, उपयुक्त बीज एवं उन्नत किस्मों के चयन तथा किसानों तक कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी पहुंचाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।