SLUG – अंकित हत्याकांड में खाप चौधरी और नरेश टिकैत का अल्टीमेटम
ANCHOR –
शामली के बहुचर्चित अंकित बालियान हत्याकांड में अब सियासी और सामाजिक दबाव बढ़ता जा रहा है। अंकित के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे खाप चौधरी और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने मामले में जल्द न्याय की मांग उठाई है।
नेताओं ने पुलिस और प्रशासन को अगले महीने की 5 तारीख तक का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि तय समय सीमा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
VO –
अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर पिछले कई दिनों से परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी बीच खाप चौधरी और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
मुलाकात के दौरान परिवार ने हत्याकांड से जुड़ी अपनी मांगें नेताओं के सामने रखीं। परिवार की मांग है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और हत्याकांड की पूरी साजिश का खुलासा किया जाए।
नरेश टिकैत ने कहा कि अंकित के परिवार को न्याय मिलना चाहिए और पुलिस को मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने प्रशासन को 5 अक्टूबर तक का समय देते हुए कहा कि यदि तब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो किसान संगठन और खाप स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
वहीं खाप चौधरियों ने भी परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात कही। नेताओं के इस अल्टीमेटम के बाद पुलिस और प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है।
गौरतलब है कि अंकित हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के मारे जाने की बात सामने आ चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अब नरेश टिकैत और खाप चौधरियों के अल्टीमेटम के बाद देखना होगा कि पुलिस फरार आरोपियों तक कब पहुंचती है।
फिलहाल 5 अक्टूबर की डेडलाइन पर सभी की नजरें हैं। अगर तय समय तक कार्रवाई नहीं हुई, तो अंकित हत्याकांड को लेकर आंदोलन बड़ा रूप ले सकता है।
बाईट नरेश टिकैत राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन