मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
कलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षणबिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देशशिक्षक दिवस पर पचमढ़ी के शिक्षक को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मानहमीरपुर :IGRS शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता से संपर्क, मौके का सत्यापन एवं पारदर्शी फोटो अपलोड करना होगा अनिवार्यहमीरपुर :मौसम चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर; भारी वर्षा, गरज-चमक एवं तेज हवाओं को लेकर सतर्कता के निर्देशहमीरपुर :बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी, बाल-बाल बचा गृहस्वामीहमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवालब्रेकिंग न्यूज | *गौशाला में मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोका तो उठे सवाल* *खबर प्रसारित होने के बाद जागे अधिकारी, बीडीओ बोले—*बहुत दलदल था इंसान फंस जाएगा तो जमांट: राधा रानी मंदिर के पास रेनॉल्ट ट्राइबर कार में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जली कारमनावर थाने में नए अधिकारियों की एंट्री, स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई किसी को मिली नई चौकी, किसी ने संभाला थाना; मनावर में पुलिस अधिकारियों का विदाई-सम्मानकलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षणबिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देशशिक्षक दिवस पर पचमढ़ी के शिक्षक को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मानहमीरपुर :IGRS शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता से संपर्क, मौके का सत्यापन एवं पारदर्शी फोटो अपलोड करना होगा अनिवार्यहमीरपुर :मौसम चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर; भारी वर्षा, गरज-चमक एवं तेज हवाओं को लेकर सतर्कता के निर्देशहमीरपुर :बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी, बाल-बाल बचा गृहस्वामीहमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवालब्रेकिंग न्यूज | *गौशाला में मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोका तो उठे सवाल* *खबर प्रसारित होने के बाद जागे अधिकारी, बीडीओ बोले—*बहुत दलदल था इंसान फंस जाएगा तो जमांट: राधा रानी मंदिर के पास रेनॉल्ट ट्राइबर कार में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जली कारमनावर थाने में नए अधिकारियों की एंट्री, स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई किसी को मिली नई चौकी, किसी ने संभाला थाना; मनावर में पुलिस अधिकारियों का विदाई-सम्मान
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण

क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत के बाद कलेक्टर ने पाइप को सुरक्षित करने के दिए निर्देश डिंडौरी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विकासखंड अमरपुर के ग्राम सक्का के…

कलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण
WhatsApp Facebook

क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत के बाद कलेक्टर ने पाइप को सुरक्षित करने के दिए निर्देश

डिंडौरी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विकासखंड अमरपुर के ग्राम सक्का के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को शिकायत प्रस्तुत की थी कि खरमेर नदी पर नेशनल हाईवे के पुल निर्माण के दौरान निर्माणाधीन ठेकेदार हिलवेस कंपनी द्वारा नलजल योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामवासियों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित कंपनी को क्षतिग्रस्त पाइपलाइन शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे तथा नेशनल हाईवे द्वारा हिलवेस कंपनी को नोटिस भी जारी किया गया था।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आज 03 सितंबर 2026 को ग्राम सक्का पहुंचकर खरमेर नदी स्थित जल स्त्रोत का निरीक्षण किया। उन्होंने नलजल योजना की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन एवं खरमेर नदी पर निर्माणाधीन पुल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हिलवेस कंपनी द्वारा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को पुनः स्थापित कर दिया गया है। कलेक्टर ने पाइपलाइन की स्थिति का निरीक्षण करते हुए ठेकेदार को निर्देश दिए कि पाइप को केवल सतह पर न रखते हुए सीमेंट एवं गिट्टी से मजबूती से दबाया जाए, ताकि भविष्य में पाइपलाइन दोबारा क्षतिग्रस्त न हो और ग्रामीणों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध होता रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम सक्का में स्थापित फिल्टर प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल स्त्रोत और पेयजल आपूर्ति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खरमेर नदी में बने जल स्त्रोत तथा वहां स्थापित मोटर का भी निरीक्षण कर पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर ने फिल्टर प्लांट परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।