अन्य खबरेउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़महतारी वंदन की किस्त से सजेगा भाई का रक्षाबंधन, कुंती साहू ने कहा- धन्यवाद विष्णु भैया रिपोर्ट: JAYDEEP KUMAR MISHRA SURAJPUR CHHATTISGARHउत्तर प्रदेश • प्रकाशित: 24 Aug 2026, 09:50 PM A−A+ WhatsApp Facebook Link Copy Print सूरजपुर/24 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक है। ऐसे अवसर पर मिलने वाली छोटी-सी आर्थिक मदद भी त्योहार की खुशियों को और खास बना देती है। सूरजपुर जिले की निवासी श्रीमती कुंती साहू के लिए महतारी वंदन योजना की किस्त रक्षाबंधन से पहले ऐसी ही खुशियों की सौगात लेकर आई है। श्रीमती कुंती साहू बताती हैं कि रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ मिठाई और उपहार देने की इच्छा हर बहन की होती है। लेकिन वर्तमान समय में बढ़ती कीमतों के बीच इन छोटी-छोटी खुशियों के लिए भी सोच-समझकर खर्च करना पड़ता है। ऐसे में महतारी वंदन योजना से मिली राशि उनके लिए आर्थिक संबल बनी है। अब वे अपने भाई के लिए राखी, मिठाई और अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार ले सकेंगी। भावुक होते हुए श्रीमती कुंती साहू ने कहा कि “रक्षाबंधन से पहले यह राशि मिलना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। अब मैं अपने भाई के लिए राखी, मिठाई और उपहार ले पाऊंगी। इस सौगात के लिए विष्णु भैया, मुख्यमंत्री जी को दिल से धन्यवाद देती हूं।” महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित सहायता महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने के साथ उनके जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों की खुशियों में भी सहभागी बन रही है। कुंती साहू के लिए इस बार का रक्षाबंधन इसी आत्मीय एहसास के साथ और भी यादगार होगा।
Dindori19 Oct 2026हाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतडिंडौरी। जिले में निर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। सड़क बनकर तैयार हो चुकी है,…
Kotputli-Behror18 Oct 2026उपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनाबानसूर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड स्थित उपली कोठी के शिवालय में रविवार को पांचवा स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास…
Bareilly18 Oct 2026प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव जोगीठेर की…
Bareilly18 Oct 2026पुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतपुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौत बरेली के थाना अलीगंज…