मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहरराजेश कुमार पूंछ मेंढर के मनकोट सेक्टर में डंपर और ई-रिक्शा की टक्कर में 4 घायल एक को उन्नत इलाज के लिए जीएमसी राजौरी रेफर किया गया पुंछ, 8 नवंबर: रविवार की सुबह मेंढर के मनकोट ससेट रामस्वरूप मुंड ने इस दीपावली पर कर्मचारी का दिल लुट लियाइंदौर बड़वानीबड़वानी में पटाखे दुकानों को नोटिस मिलने पर व्यापारियों का विरोध। विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में खुली दुकानमें ।डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र का प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्नमहिला कॉमन हाल का एसबीए अध्यक्ष ने किया शिलान्यासबानसूर: अलवर रोड़ पर स्वास्थियां मन्दिर के पास रोडवेज बस ने मारी बाईक को टक्कर, बाईक चालक की मौके पर ही मौत*राजा भैया की खुली चुनौती! कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर बड़ा ऐलानहमीरपुर :45शिकायतों में पांच का निस्तारणबहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहरराजेश कुमार पूंछ मेंढर के मनकोट सेक्टर में डंपर और ई-रिक्शा की टक्कर में 4 घायल एक को उन्नत इलाज के लिए जीएमसी राजौरी रेफर किया गया पुंछ, 8 नवंबर: रविवार की सुबह मेंढर के मनकोट ससेट रामस्वरूप मुंड ने इस दीपावली पर कर्मचारी का दिल लुट लियाइंदौर बड़वानीबड़वानी में पटाखे दुकानों को नोटिस मिलने पर व्यापारियों का विरोध। विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में खुली दुकानमें ।डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र का प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्नमहिला कॉमन हाल का एसबीए अध्यक्ष ने किया शिलान्यासबानसूर: अलवर रोड़ पर स्वास्थियां मन्दिर के पास रोडवेज बस ने मारी बाईक को टक्कर, बाईक चालक की मौके पर ही मौत*राजा भैया की खुली चुनौती! कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर बड़ा ऐलानहमीरपुर :45शिकायतों में पांच का निस्तारण
Kotputli-Behrorराजनीतिराजस्थान

बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बहरोड़/अलवर। राजस्थान की राजनीति से आज एक दुखद खबर सामने आई है। बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जसवंत यादव का रविवार सुबह जयपुर के महात्मा गांधी…

बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
WhatsApp Facebook

बहरोड़/अलवर। राजस्थान की राजनीति से आज एक दुखद खबर सामने आई है। बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जसवंत यादव का रविवार सुबह जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 8:15 बजे अंतिम सांस ली।

डॉ. जसवंत यादव के निधन की खबर से बहरोड़, अलवर सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से राजनीतिक जगत और समर्थकों में गहरा दुख है।

डॉ. जसवंत यादव अपने लंबे राजनीतिक सफर के दौरान चार बार विधायक और एक बार अलवर से सांसद रहे। उन्होंने राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई।

उनके निधन की सूचना उनके पुत्र डॉ. मोहित यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 4 बजे बाद अलवर स्थित जसवंत नगर आवास पर उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। सोमवार को उनके पैतृक गांव सिलपट्टा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

डॉ. जसवंत यादव के निधन से बहरोड़ क्षेत्र ने अपना जनप्रतिनिधि खो दिया है। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने शोक व्यक्त किया।

विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।