मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।राजेश कुमार पूंछ पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल डेगवार-एम द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पूंछ एवं ऐतिहासिक पूंछ किले का शैक्षिक भ्रमण आयोजित पूंछ, विद्यार्थियों को अनुभवात्मक शिक्षा प्रदबेचू वीर बाबा की चैारी छूने से मिलती है भूत प्रेत बाधा से मुक्ति 18 से 20 नवंबर तक लगेगा मेलाआंवला तहसील के ग्राम ढकपुरा में समाजवादी पार्टी के डॉक्टर जी राज यादव द्वारा फीता काटकर हुआ श्री रामलीला का शुभारंभ, उमड़ी हजारों की भीड़आंवला में पिटाई के वायरल वीडियो मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।हमीरपुर :फार्मासिस्टों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सीएमओ के आश्वासन पर बनी सहमतिहमीरपुर :मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत जनपद में अब 991 मतदेय स्थल अनुमोदितबोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।राजेश कुमार पूंछ पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल डेगवार-एम द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पूंछ एवं ऐतिहासिक पूंछ किले का शैक्षिक भ्रमण आयोजित पूंछ, विद्यार्थियों को अनुभवात्मक शिक्षा प्रदबेचू वीर बाबा की चैारी छूने से मिलती है भूत प्रेत बाधा से मुक्ति 18 से 20 नवंबर तक लगेगा मेलाआंवला तहसील के ग्राम ढकपुरा में समाजवादी पार्टी के डॉक्टर जी राज यादव द्वारा फीता काटकर हुआ श्री रामलीला का शुभारंभ, उमड़ी हजारों की भीड़आंवला में पिटाई के वायरल वीडियो मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।हमीरपुर :फार्मासिस्टों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सीएमओ के आश्वासन पर बनी सहमतिहमीरपुर :मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत जनपद में अब 991 मतदेय स्थल अनुमोदित
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीएम अशोक कुमार ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

हमीरपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने…

हमीरपुर :राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीएम अशोक कुमार ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने जिला संयुक्त चिकित्सालय (पुरुष एवं महिला) पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में साफ-सफाई बेहतर रखने तथा मरीजों को समय से उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से मरीजों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए और अनावश्यक रूप से मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर न किया जाए।

केवल गंभीर अथवा अपरिहार्य चिकित्सकीय परिस्थितियों में ही मरीजों को रेफर किया जाए। डीएम ने दवाओं की उपलब्धता पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि मरीजों को आवश्यक दवाएं अस्पताल के दवा स्टोर अथवा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से उपलब्ध कराई जाएं।

किसी भी मरीज को बाहर से दवाएं खरीदने के लिए विवश न किया जाए। महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के तहत पिछले वित्तीय वर्ष और वर्तमान वित्तीय वर्ष में अप्रैल माह से अब तक लाभार्थियों के लंबित भुगतान का मामला सामने आया।

इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को एमओआईसीवार लंबित प्रकरणों की सूची तैयार कराकर एक सप्ताह के भीतर सभी भुगतानों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में भुगतान संबंधी कार्रवाई पूरी नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह ने वृद्धाश्रम एवं कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे लोगों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। जनपद के विभिन्न विद्यालयों में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

वहीं, शाम को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में उनके जीवन चरित्र पर आधारित फिल्म शो का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री राकेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरुष डॉ. आर.एस.

प्रजापति, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला श्री राजीव शाक्य सहित अन्य अधिकारी एवं अस्पताल कर्मचारी मौजूद रहे।