मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आगामी दीपावली के उपलक्ष्य में युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहल — “हर घर दीपावली”हमीरपुर :मेगा लीगल कैंप में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देशहमीरपुर में पीईटी-2026 की प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम ने किया औचक निरीक्षण– अखंड भारत न्यूज़ – कपिलेश्वर घाट, लोहारा | नर्मदा नदी – विशालकाय मगरमच्छ दिखने का दावा – वन विभाग की पुष्टि का इंतजार – क्षेत्र में सतर्कता की सहलाह।मुरबाडमध्ये जलसंधारणाच्या कामाला गती; विविध ग्रामपंचायतींमध्ये २५ ते ३० बंधाऱ्यांची कामे पूर्ण.Nadi Mein bahkar I dead bodyबड़वानी जिले के,ग्राम,करी पिपलाज से नीरज पटेल द्वारा एलर्जी दमा अस्थमा की आयुर्वेदिक औषधि का वितरण।हमीरपुर :मंडी सुमेरपुर में अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराज, सुधार के निर्देशमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकआगामी दीपावली के उपलक्ष्य में युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहल — “हर घर दीपावली”हमीरपुर :मेगा लीगल कैंप में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देशहमीरपुर में पीईटी-2026 की प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम ने किया औचक निरीक्षण– अखंड भारत न्यूज़ – कपिलेश्वर घाट, लोहारा | नर्मदा नदी – विशालकाय मगरमच्छ दिखने का दावा – वन विभाग की पुष्टि का इंतजार – क्षेत्र में सतर्कता की सहलाह।मुरबाडमध्ये जलसंधारणाच्या कामाला गती; विविध ग्रामपंचायतींमध्ये २५ ते ३० बंधाऱ्यांची कामे पूर्ण.Nadi Mein bahkar I dead bodyबड़वानी जिले के,ग्राम,करी पिपलाज से नीरज पटेल द्वारा एलर्जी दमा अस्थमा की आयुर्वेदिक औषधि का वितरण।हमीरपुर :मंडी सुमेरपुर में अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराज, सुधार के निर्देशमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक
Giridihझारखंडताज़ा खबर

आगामी दीपावली के उपलक्ष्य में युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहल — “हर घर दीपावली”

बनासो गाँव, पीरटांड़ प्रखंड, गिरिडीह, झारखंड: सेवा, मानवता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आगामी दीपावली के…

आगामी दीपावली के उपलक्ष्य में युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहल — “हर घर दीपावली”
WhatsApp Facebook

बनासो गाँव, पीरटांड़ प्रखंड, गिरिडीह, झारखंड:
सेवा, मानवता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आगामी दीपावली के शुभ अवसर पर झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड स्थित बनासो गाँव में “दीपावली उत्सव २०२६ – हर घर दीपावली” के अंतर्गत एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद आदिवासी ग्रामीण परिवारों के जीवन में खुशियों की रोशनी पहुँचाना और उन्हें दीपावली के उत्सव से जोड़ना था। कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों के बीच नए कपड़े, उपहार, शैक्षणिक सामग्री एवं मोम के दीयों का वितरण किया गया। इस सेवा अभियान के माध्यम से करीब ५०० जरूरतमंद आदिवासी ग्रामीण परिवार लाभान्वित हुए। इस पहल के जरिए उनके साथ दीपावली की खुशियाँ साझा की गईं और उनके जीवन में उत्साह, उमंग एवं सकारात्मकता लाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के जाप के पश्चात राष्ट्रगान से किया गया। इस अवसर पर सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं के महत्व पर जोर दिया गया। फाउंडेशन का उद्देश्य यह संदेश देना है कि त्योहारों की खुशियाँ तभी पूर्ण होती हैं, जब समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों तक भी उनका प्रकाश पहुँचे।

फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री बिमल सिपानी के नेतृत्व में संस्था जरूरतमंद लोगों की सहायता और सामाजिक कल्याण के कार्यों के प्रति निरंतर समर्पित है। संस्था का विश्वास है कि निस्वार्थ सेवा, आपसी सहयोग और संवेदनशीलता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री राजेंद्र सिंघी, श्री राजेश मोदी, श्री महेंद्र चौधरी, श्री राकेश लूनिया, श्रीपाल पारख, श्री प्रशांत जैन, श्री नोपत डागा, श्री आलोक जैन एवं श्री नवरतन मालू का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। फाउंडेशन ने सभी सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा-भाव, समर्पण और सहयोग की सराहना की।

हर घर दीपावली — हर चेहरे पर मुस्कान!

युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन
सेवा प्रथम • मानवता की सेवा सर्वोपरि