मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आगामी दीपावली के उपलक्ष्य में युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहल — “हर घर दीपावली”हमीरपुर :मेगा लीगल कैंप में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देशहमीरपुर में पीईटी-2026 की प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम ने किया औचक निरीक्षण– अखंड भारत न्यूज़ – कपिलेश्वर घाट, लोहारा | नर्मदा नदी – विशालकाय मगरमच्छ दिखने का दावा – वन विभाग की पुष्टि का इंतजार – क्षेत्र में सतर्कता की सहलाह।मुरबाडमध्ये जलसंधारणाच्या कामाला गती; विविध ग्रामपंचायतींमध्ये २५ ते ३० बंधाऱ्यांची कामे पूर्ण.Nadi Mein bahkar I dead bodyबड़वानी जिले के,ग्राम,करी पिपलाज से नीरज पटेल द्वारा एलर्जी दमा अस्थमा की आयुर्वेदिक औषधि का वितरण।हमीरपुर :मंडी सुमेरपुर में अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराज, सुधार के निर्देशमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकआगामी दीपावली के उपलक्ष्य में युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहल — “हर घर दीपावली”हमीरपुर :मेगा लीगल कैंप में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देशहमीरपुर में पीईटी-2026 की प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम ने किया औचक निरीक्षण– अखंड भारत न्यूज़ – कपिलेश्वर घाट, लोहारा | नर्मदा नदी – विशालकाय मगरमच्छ दिखने का दावा – वन विभाग की पुष्टि का इंतजार – क्षेत्र में सतर्कता की सहलाह।मुरबाडमध्ये जलसंधारणाच्या कामाला गती; विविध ग्रामपंचायतींमध्ये २५ ते ३० बंधाऱ्यांची कामे पूर्ण.Nadi Mein bahkar I dead bodyबड़वानी जिले के,ग्राम,करी पिपलाज से नीरज पटेल द्वारा एलर्जी दमा अस्थमा की आयुर्वेदिक औषधि का वितरण।हमीरपुर :मंडी सुमेरपुर में अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराज, सुधार के निर्देशमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :मेगा लीगल कैंप में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

हमीरपुर। आगामी 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले मेगा लीगल कैंप की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई…

हमीरपुर :मेगा लीगल कैंप में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। आगामी 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले मेगा लीगल कैंप की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) श्रीमती वंदना अग्रवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में शिविर की तैयारियों, लाभार्थियों के चिह्नांकन, विभागीय स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें शिविर के माध्यम से अधिकतम लाभ दिलाया जाए।

सभी विभाग योजना के अनुसार लाभार्थियों की सूची तैयार कर उसमें योजना का नाम, लाभार्थी का विवरण तथा उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्री, प्रमाण पत्र या स्वीकृति पत्र की जानकारी स्पष्ट रूप से दर्ज करें। उन्होंने निर्धारित समयसीमा में सूचियां तैयार कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जा सकें।

शिविर स्थल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विभागीय स्टॉल सुव्यवस्थित ढंग से लगाने और मुख्य कार्यक्रम के लिए पंडाल की समुचित व्यवस्था करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचने वाले लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे उन्हें योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और लाभ हासिल करने में परेशानी न हो।

मेगा लीगल कैंप को प्रभावी और जनोपयोगी बनाने के लिए स्कूली बच्चों, स्थानीय कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों के माध्यम से प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना बनाई गई। इसके लिए बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मेगा लीगल कैंप का उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें और लाभार्थियों के चिह्नांकन से लेकर उन्हें लाभ प्रदान करने तक की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी करें।

बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री महेश कुमार गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकेश खरवार, डीपीआरओ सुश्री सुबोध जोशी, सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।