आलीराजपुर जिला ब्यूरोचिफ
आलीराजपुर:- (दीपक शर्मा)
आजादी की एक लड़ाई अंग्रेजों से लड़ी थी, अब भाजपा सरकार के खिलाफ दूसरी लड़ाई लड़नी है– ऊषा नायडू,*
*'वोट चोर, गद्दी छोड़’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित*
आलीराजपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को स्थानीय पटेल फार्म हाउस पर आलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों में जिलेभर में प्रस्तावित ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की भव्यता और संगठन को सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अभा कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं मप्र प्रभारी ऊषा नायडू, जिला संगठन प्रभारी एवं विधायक प्रताप ग्रेवाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, पूर्व विधायक मुकेश पटेल, विधायक सेना पटेल और पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, पंच-सरपंच एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
*संविधान और लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए लड़ाई जरूरी*
बैठक में कांग्रेसी नेताओं ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी ऊषा नायडू ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश का संविधान, लोकतंत्र, मतदान की स्वतंत्रता खतरे मे हे, वोटो की बड़े पैमाने पर चोरी की जा रही हे, युवाओं की आवाज को बर्बरतापूर्वक दबाया जा रहा हे । देश मे महंगाई से जनता मे हाहाकार मचा हुआ हे, देश में सत्ता परिवर्तन की लहर देखी जा रही है। श्रीमती नायडू ने कहा की देशवासियों ने एक आजादी की लड़ाई अंग्रेजों से लड़ी थी। आज दूसरी लड़ाई भाजपा सरकार के खिलाफ लड़कर देश को आजाद कराना है। देश की जनता राम मंदिर के चंदा चोरो की हक़ीक़त जान चुकी हे, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष कर सड़को पर उतर रहे हैं और कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह इस लड़ाई में सहयोग कर उनकी आवाज को बुलंद करे। श्रीमती नायडू ने भाजपा पर चुनावों में वोटों की चोरी के आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने वोटों की चोरी कर सत्ता हासिल कर रही है, लेकिन कांग्रेस सड़को पर उतरकर विरोध दर्ज करा रही हे । उन्होंने कहा की भाजपा ने मप्र में विधायकों की चोरी कर कांग्रेस सरकार गिराई हे। श्रीमती नायडू ने दावा किया कि देशभर में परिवर्तन की लहर चल रही है और जनता भाजपा सरकार की कथनी और करनी को समझ रही है। उन्होंने जिले के सभी ब्लॉक स्तर पर ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ कार्यक्रम आयोजित कर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया।श्रीमती नायडू ने नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने तथा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की अपील की।
*प्रदेश सरकार को कोई चिंता नहीं*
बैठक मे जिला प्रभारी प्रताप ग्रेवाल ने कहा की प्रदेश मे बिजली,सड़क और पानी की समस्या से आमजन परेशान हे, युवा बेरोजगार दर दर भटक रहे हे, सरकार को कोई चिंता नहीं हे, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग भी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हे । विधायक सेना पटेल ने कहा की बहुत जल्द आलीराजपुर और जोबट विधानसभा क्षेत्रों मे "वोट छोड़ गद्दी छोड़" कार्यक्रम आयोजित किए जाने वाले हे, जिसमे सभी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या मे शामिल होकर विरोध दर्ज कराएं । पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं पूर्व विधायक मुकेश पटेल ने उपस्थित नेताओं और कार्यकताओ से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ पार्टी की मजबूती के लिए जुट जाने का आह्वान किया।
*यह रहे मौजूद*
इस अवसर पर अलीराजपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश पचाया, सोंड़वा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरसिंह सोलंकी, वरिष्ठ नेता राजेंद्र टवली, झमराला भाई, तरुण मंडलोई, सानी मकरानी, अंगरसिंह चौहान, समरथमल राठौड़, हाजी सिराज पठान, मोहन भाई, संजय चौहान, जेंटा भाई, अरविंद पटेल, गवरसिंह भाई, दौलत भाई, प्रदीप रावत, निरंजन भाई, खुमला भाई, रामा भाई, मनीष चौहान आदि मौजूद थे ।
