🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | हमीरपुर
मदारपुर में गैस सिलेंडर की लीकेज से लगी आग, गृहस्थी का सामान और गेहूं जलकर राख
➡️ मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदारपुर में बबलू पुत्र उस्मान के घर में गैस सिलेंडर की लीकेज से आग लग गई। ➡️ आग की चपेट में आने से घर में रखा गृहस्थी का सामान और गेहूं जलकर राख हो गया।
पीड़ित परिवार को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। ➡️ आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने मस्जिद के नल से पानी की मदद लेकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ➡️ घटना में पीड़ित परिवार का घरेलू सामान जलने से भारी नुकसान हुआ है।
📍 स्थान: ग्राम मदारपुर, कोतवाली मौदहा, जनपद हमीरपुर। अखंड भारत न्यूज़ से जिला ब्यूरो राजकुमार के साथ गयास अली की रिपोर्ट
