मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
70वीं विद्यालयी जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न।*पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मीरजापुर में शहीद पुलिसकर्मियों को नमन कर दी गयी विनम्र श्रद्धाजंलि*हमीरपुर :पीईटी परीक्षा में नकल पर होगी कड़ी कार्रवाई, डीएम ने दिए निर्देशहमीरपुर :स्नातक निर्वाचन कल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देशहमीरपुर :भक्ति गीतों और जयकारों के बीच नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाईमिर्जापुर में श्री रामलीला सेवा समिति बेलवान का भव्य आयोजन संपन्न, भगवान श्रीराम ने किया रावण का वध; नौ दिनों तक राममय रहा पूरा क्षेत्र बेलवान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-मिर्जापुर में श्री रामलीला सेवा समिति बेलवान का भव्य आयोजन संपन्न, भगवान श्रीराम ने किया रावण का वध; नौ दिनों तक राममय रहा पूरा क्षेत्र बेलवान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-जागृति फाउंडेशन संस्थान की अनूठी पहल – बानसूर में बालिकाओं के लिए निःशुल्क RS-CIT कोर्स का शुभारंभ*श्रीराम ने रावण का किया, बध जयकारों से गूंजा क्षेत्रः दशहरा पर्व पर रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़, अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश**पत्रकार प्रेम गुप्ता के छोटे भाई गोरखनाथ गुप्ता के निधन से मीरजापुर में शोक की लहर* *मां चंडिका धाम के श्मशान घाट पर उमड़ा पत्रकारों और शुभचिंतकों का स्नेह, नम आंखों से दी गई भाव70वीं विद्यालयी जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न।*पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मीरजापुर में शहीद पुलिसकर्मियों को नमन कर दी गयी विनम्र श्रद्धाजंलि*हमीरपुर :पीईटी परीक्षा में नकल पर होगी कड़ी कार्रवाई, डीएम ने दिए निर्देशहमीरपुर :स्नातक निर्वाचन कल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देशहमीरपुर :भक्ति गीतों और जयकारों के बीच नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाईमिर्जापुर में श्री रामलीला सेवा समिति बेलवान का भव्य आयोजन संपन्न, भगवान श्रीराम ने किया रावण का वध; नौ दिनों तक राममय रहा पूरा क्षेत्र बेलवान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-मिर्जापुर में श्री रामलीला सेवा समिति बेलवान का भव्य आयोजन संपन्न, भगवान श्रीराम ने किया रावण का वध; नौ दिनों तक राममय रहा पूरा क्षेत्र बेलवान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-जागृति फाउंडेशन संस्थान की अनूठी पहल – बानसूर में बालिकाओं के लिए निःशुल्क RS-CIT कोर्स का शुभारंभ*श्रीराम ने रावण का किया, बध जयकारों से गूंजा क्षेत्रः दशहरा पर्व पर रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़, अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश**पत्रकार प्रेम गुप्ता के छोटे भाई गोरखनाथ गुप्ता के निधन से मीरजापुर में शोक की लहर* *मां चंडिका धाम के श्मशान घाट पर उमड़ा पत्रकारों और शुभचिंतकों का स्नेह, नम आंखों से दी गई भाव
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :स्नातक निर्वाचन कल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों…

हमीरपुर :स्नातक निर्वाचन कल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि 22 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभागार से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।

उन्होंने निर्वाचन सामग्री के वितरण एवं सत्यापन के साथ मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और मतदाताओं के सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी उप जिलाधिकारियों को मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच करने को कहा गया।

डीएम ने प्रत्येक मतदान स्थल पर वीडियो कैमरे से मतदान प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग कराने तथा मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। मतदाताओं की पहचान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापित करने के बाद ही मतदान की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने आवंटित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने और किसी भी समस्या पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर, प्रभारी मीडिया एवं कम्युनिकेशन सतीश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।