मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मनावर, आस्था और उल्लास के साथ हुआ रावण दहनअहंकार के रावण का दहन कब होगा?मां हरसिद्धि की नगरी सिंघाना में अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलनसात माह बाद भी अधूरा RDSS का काम, गुलाटी में हादसों को न्योता दे रहे खुले गड्ढे और कमजोर पोलहमीरपुर :विकास भवन में मिलीं खामियां, डीएम ने जताई नाराजगीपुलिस शहीद दिवस पर एसपी ऑपरेशन्स जम्मू मोहन शर्मा ने किया रक्तदान जम्मू: राजेश कुमार जेके पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) में एसपीपूंछ में राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि पूंछ, 21 अक्टूबर (विशेष संवाददाता): पुलिस ग्राउंड पूंछ में बुधवार को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पूरी soहमीरपुर :पिपरौंदा में फायरिंग से दहशत, दो घायल, देवी पंडाल के कार्यक्रम से लौट रहे अधेड़ पर गोली चलाने का आरोप, एक की हालत गंभीर होने पर रेफरहमीरपुर :विशाल शोभायात्रा के बाद हुआ रावण दहन,अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल रहा मौजूदपंडरिया के दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, श्रीराम के आदर्शों पर चलने का दिया संदेशजय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मनावर, आस्था और उल्लास के साथ हुआ रावण दहनअहंकार के रावण का दहन कब होगा?मां हरसिद्धि की नगरी सिंघाना में अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलनसात माह बाद भी अधूरा RDSS का काम, गुलाटी में हादसों को न्योता दे रहे खुले गड्ढे और कमजोर पोलहमीरपुर :विकास भवन में मिलीं खामियां, डीएम ने जताई नाराजगीपुलिस शहीद दिवस पर एसपी ऑपरेशन्स जम्मू मोहन शर्मा ने किया रक्तदान जम्मू: राजेश कुमार जेके पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) में एसपीपूंछ में राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि पूंछ, 21 अक्टूबर (विशेष संवाददाता): पुलिस ग्राउंड पूंछ में बुधवार को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पूरी soहमीरपुर :पिपरौंदा में फायरिंग से दहशत, दो घायल, देवी पंडाल के कार्यक्रम से लौट रहे अधेड़ पर गोली चलाने का आरोप, एक की हालत गंभीर होने पर रेफरहमीरपुर :विशाल शोभायात्रा के बाद हुआ रावण दहन,अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल रहा मौजूदपंडरिया के दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, श्रीराम के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :पिपरौंदा में फायरिंग से दहशत, दो घायल, देवी पंडाल के कार्यक्रम से लौट रहे अधेड़ पर गोली चलाने का आरोप, एक की हालत गंभीर होने पर रेफर

मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के पिपरौंदा गांव में मंगलवार की रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। नवरात्रि के दौरान आयोजित देवी पंडाल के कार्यक्रम और रावण दहन के बाद…

हमीरपुर :पिपरौंदा में फायरिंग से दहशत, दो घायल, देवी पंडाल के कार्यक्रम से लौट रहे अधेड़ पर गोली चलाने का आरोप, एक की हालत गंभीर होने पर रेफर
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के पिपरौंदा गांव में मंगलवार की रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया।

नवरात्रि के दौरान आयोजित देवी पंडाल के कार्यक्रम और रावण दहन के बाद हुए विवाद में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मौदहा भेजा गया।

वहीं, एक घायल की हालत गंभीर होने की बात सामने आने पर उसे रेफर किए जाने की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवदुर्गा कार्यक्रम से लौट रहे बरदानी पर करीब आधा दर्जन लोगों द्वारा घेरकर फायरिंग किए जाने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें बरदानी के हाथ में गोली लगने की बात कही गई है। घटना में सलमान के भी घायल होने की सूचना है।

वारदात के पीछे पुरानी रंजिश को कारण बताया जा रहा है। घायल बरदानी ने गांव के ही दीनानाथ, राजू प्रजापति और सलमान पर घर में आकर गोली चलाने का आरोप लगाया है।

हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी मौदहा और कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी जुटाई।

चिकित्सीय परीक्षण में फायरिंग से लगी चोट की पुष्टि नहीं
क्षेत्राधिकारी मौदहा के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को पिपरौंदा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मौदहा भेजा गया। घटना के दौरान फायरिंग होने की बात सामने आई है, लेकिन चिकित्सीय परीक्षण में फिलहाल फायर आर्म्स इंजरी की पुष्टि नहीं हुई है।

चिकित्सकों के अनुसार, दोनों पक्षों के घायल खतरे से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना की गहनता से जांच की जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

मौदहा क्षेत्र में चार दिन के भीतर गोलीकांड की दूसरी घटना सामने आने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।