—
*दैनिक क्राइम दर्पण – बड़वानी*
*हेडलाइन: बोहरावाड़ी में तेज रफ्तार का कहर: 82 वर्षीय साबिर भाई की सड़क हादसे में मौत*
*बड़वानी (म.प्र.)* – बड़वानी के बोहरावाड़ी क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 82 वर्षीय बुजुर्ग साबिर भाई की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साबिर भाई फजर की नमाज अदा कर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दशहरा मैदान से झंडा चौक की ओर आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
*समाज में आक्रोश*
घटना के बाद बोहरा समाज और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। समाजजनों का कहना है कि दशहरा मैदान से झंडा चौक तक सुबह-शाम वाहन बहुत तेज गति से चलाए जाते हैं। इस मार्ग पर न तो स्पीड ब्रेकर हैं और न ही बैरिकेड की व्यवस्था, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।
*SP साहब से मांग*
समाजजनों ने बड़वानी एसपी साहब से मांग की है कि दशहरा मैदान से झंडा चौक तक जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर और बैरिकेड लगाए जाएं तथा तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी और बुजुर्ग या मासूम की जान न जाए।
पुलिस ने बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
*रिपोर्टर: जितेंद्र कुमावत, बड़वानी।
