भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में जुटे शिक्षक, 23 अक्टूबर को मतदान की अपील
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी डॉ.
हरि सिंह ढिल्लो के पक्ष में विकासखंड मझगवां क्षेत्र में स्थित चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राजपुर कला, प्रताप किसान जनता आदर्श इंटर कॉलेज पटपरागंज के सी शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंडरिया फैजुल्लापुर गायत्री बाल विद्या मंदिर बिहारीपुर जगमाल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज सत्तारनगर, मोहन इंस्टीट्यूट सत्तारनगर नगर, चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेजगैनी वीरांगना अवंती बाई लोधी इंटर कॉलेज में शिक्षकों व प्रबन्धकों से जनसंपर्क किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने शिक्षक मतदाताओं से आगामी 23 अक्टूबर को प्रथम वरीयता का मतदान कर डॉ.
ढिल्लो को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया डॉ. हरि सिंह ढिल्लो निरंतर शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करते रहे हैं।
शिक्षकों का सर्वांगीण कल्याण और शिक्षा व्यवस्था का उन्नयन ही भाजपा की प्राथमिकता है। उपस्थित शिक्षकों ने भी प्रत्याशी के समर्थन में एकजुटता दिखाते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षक चुनाव संयोजक एवं जिला मंत्री मनोज यादव, मंडल अध्यक्ष यशपाल लोधी, किसान मोर्चा के विपिन कुमार सिंह प्रबंधक प्रवीन सक्सेना , प्रबंधक प्रताप सिंह राजपूत, तेजपाल वर्मा, राजीव कुमार शर्मा, संतोष कुमार, शिक्षक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
