मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
AKHAND BHARAT BULLET NEWSअष्टमी पर ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत पौधारोपणविनय ज्वेलर्स में 45 लाख की लूट का 8 दिन में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, गहने और नगदी बरामदआईजीपी ट्रैफिक जेएंडके ने राजौरी के डीसीपीएल में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संयुक्त समन्वय बैठक की अध्यक्षता की राजौरी, 18 अक्टूबर आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके,आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपAKHAND BHARAT BULLET NEWSAKHAND BHARAT BULLET NEWSअष्टमी पर ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत पौधारोपणविनय ज्वेलर्स में 45 लाख की लूट का 8 दिन में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, गहने और नगदी बरामदआईजीपी ट्रैफिक जेएंडके ने राजौरी के डीसीपीएल में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संयुक्त समन्वय बैठक की अध्यक्षता की राजौरी, 18 अक्टूबर आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके,आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपAKHAND BHARAT BULLET NEWS
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :डीएपी खाद के लिए भटक रहे किसान, कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप

मौदहा (हमीरपुर)। तहसील क्षेत्र के नेशनल हाईवे-34 स्थित बड़े चौराहे के पास डीएपी खाद बिक्री केंद्र पर खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि केंद्र पर तैना…

हमीरपुर :डीएपी खाद के लिए भटक रहे किसान, कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। तहसील क्षेत्र के नेशनल हाईवे-34 स्थित बड़े चौराहे के पास डीएपी खाद बिक्री केंद्र पर खाद न मिलने से किसान परेशान हैं।

किसानों का आरोप है कि केंद्र पर तैनात कर्मचारी उन्हें रोजाना कागजात जमा करने के लिए बुलाता है, लेकिन पहुंचने पर कागजात जमा नहीं किए जाते और यह कहकर वापस लौटा दिया जाता है कि आज कागजात जमा नहीं होंगे। इससे किसानों को रोजाना अपना काम छोड़कर केंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

किसानों का कहना है कि खेतों की जुताई हो चुकी है और अब बुवाई का समय है। यदि समय से डीएपी खाद नहीं मिली तो उनकी बुवाई प्रभावित हो सकती है।

किसान जयराम और कैलाश निवासी तिंदुही, हरिचरण निवासी मकरांव, रामप्रसाद निवासी भुगईचा, रामत्रिपाल निवासी गहरौली तथा पूरन निवासी अरतरा ने अपनी परेशानी बताते हुए खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों ने केंद्र के कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए बताया कि विरोध करने पर कथित तौर पर कहा जाता है, "यदि ज्यादा करोगे तो तुम्हारी खतौनी जला दूंगा।" किसानों का कहना है कि वे रोज उम्मीद लेकर खाद केंद्र पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।

इससे खेती-किसानी के जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। किसानों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा उनकी समस्या का समाधान कराने की मांग की है।