मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में जुटे शिक्षक, 23 अक्टूबर को मतदान की अपीलआंवला में जमीन हड़पने के मामले में वांछित आरोपी रामेश्वर गिरफ्तार, भेजा न्यायालयआंवला में महिला ने अश्लील हरकतें और जबरदस्ती का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी।मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: पांढुर्णा कलेक्टर का जामलापानी-मुंडीढाना में सघन दौरा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, हितग्राहियों की बदली जिंदगीपारिवारिक विवादों को सुलझाने में आंवला परामर्श केंद्र की भूमिका सराहनीय: पुष्पा पाण्डेयश्री विश्वनाथ अक्षय सेवा फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री वितरण।हमीरपुर :4 जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशनहमीरपुर :PET-2026 को नकलविहीन कराने के लिए डीएम सख्त, 12 केंद्रों पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेटहमीरपुर :रात में तीन स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षणऑनलाईन बकरे बेचने के नाम पर जालसाजी कर ठगी करने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त मेंभाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में जुटे शिक्षक, 23 अक्टूबर को मतदान की अपीलआंवला में जमीन हड़पने के मामले में वांछित आरोपी रामेश्वर गिरफ्तार, भेजा न्यायालयआंवला में महिला ने अश्लील हरकतें और जबरदस्ती का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी।मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: पांढुर्णा कलेक्टर का जामलापानी-मुंडीढाना में सघन दौरा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, हितग्राहियों की बदली जिंदगीपारिवारिक विवादों को सुलझाने में आंवला परामर्श केंद्र की भूमिका सराहनीय: पुष्पा पाण्डेयश्री विश्वनाथ अक्षय सेवा फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री वितरण।हमीरपुर :4 जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशनहमीरपुर :PET-2026 को नकलविहीन कराने के लिए डीएम सख्त, 12 केंद्रों पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेटहमीरपुर :रात में तीन स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षणऑनलाईन बकरे बेचने के नाम पर जालसाजी कर ठगी करने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में
Hamirpurउत्तर प्रदेशधार्मिक

हमीरपुर :18 से 21 अक्टूबर तक कम्हरिया गांव में लगेगा मेला, हजारों जायरीनों के पहुंचने की संभावना; सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर मंथन

मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा क्षेत्र के कम्हरिया गांव में सूफी संत हजरत बाबा निजामी का ऐतिहासिक मेला 18 से 21 अक्टूबर तक आयोजित होगा। मेले में हजारों जायरीनों के पहुंचने की संभावना को…

हमीरपुर :18 से 21 अक्टूबर तक कम्हरिया गांव में लगेगा मेला, हजारों जायरीनों के पहुंचने की संभावना; सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर मंथन
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा क्षेत्र के कम्हरिया गांव में सूफी संत हजरत बाबा निजामी का ऐतिहासिक मेला 18 से 21 अक्टूबर तक आयोजित होगा।

मेले में हजारों जायरीनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है।

इसी क्रम में गुरुवार देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने सीओ राजकुमार पांडेय और कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह के साथ दरगाह एवं मेला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मेला आयोजकों से बातचीत कर जायरीनों की सुरक्षा, वाहनों की आवाजाही और भीड़ को व्यवस्थित रखने के संबंध में चर्चा की।

अधिकारियों ने मौदहा-कम्हरिया मार्ग पर बढ़ने वाले वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात व्यवस्था को चुनौतीपूर्ण माना। मेले के दौरान जाम की स्थिति से बचने के लिए पार्किंग की व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और जायरीनों के आवागमन को सुचारु बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

मेले में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। हजरत बाबा निजामी का यह ऐतिहासिक मेला क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सौहार्द के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।

मेले में दूर-दराज से जायरीन पहुंचकर दरगाह पर चादरपोशी करते हैं और मन्नतें मांगते हैं। इसके अलावा लंगर, विभिन्न प्रकार की दुकानें और झूले भी मेले के प्रमुख आकर्षण रहते हैं।

निरीक्षण के दौरान वसीम हाफिज, मकबूल अहमद निजामी, मो. इलियास, जुम्मन हाफिज, शरीफुद्दीन लंबरदार तथा ग्राम प्रधान जलाल उद्दीन लंबरदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।