*श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, मिर्जापुर एवं समस्त सवर्ण समाज*
*दिनांक : 15 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री जी से 5 प्रमुख मांगों पर ज्ञापन*
*जनपद मीरजापुर से सहायक ब्यूरो चीफ अजय कुमार मौर्या की खास रिपोर्ट*
*जनपद मीरजापुर*
मीरजापुर में आज श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मिर्जापुर के समस्त जिला पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा समस्त सवर्ण समाज के लोग माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन योगी आदित्यनाथ जी से निम्नलिखित मांगों को तत्काल स्वीकार करने की प्रार्थना करते हैं।
*1. ईडब्ल्यूएस की विसंगतियां तत्काल समाप्त की जाएं*
ईडब्ल्यूएस में जमीन, प्लॉट, मकान, गाड़ी जैसी शर्तों को हटाया जाए। ईडब्ल्यूएस आरक्षण 10% से बढ़ाकर 15% किया जाए। ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की वैधता 1 वर्ष से बढ़ाकर 3 वर्ष की जाए।
*2. सवर्ण आयोग का गठन किया जाए*
सामान्य वर्ग के हित में सवर्ण आयोग का तत्काल गठन किया जाए, ताकि सामान्य वर्ग अपनी फरियाद आयोग तक पहुंचा कर अपनी पीड़ा से मुक्ति पा सके।
*3. सवर्णों का शोषण तत्काल बंद हो*
सवर्ण समाज के साथ हो रहे शोषण को तत्काल रोका जाए।
*4. यूजीसी काला कानून तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए*
यूजीसी के नए नियमों से देश में तनाव पैदा हो रहा है। इस कानून का दुरुपयोग हो रहा है। इसे तत्काल वापस लिया जाए।
*5. एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग बंद हो*
एससी-एसटी एक्ट के माध्यम से दर्ज फर्जी मुकदमों की निष्पक्ष जांच हो, सवर्णों पर लगे झूठे आरोप तत्काल हटाए जाएं एवं इस एक्ट को समाप्त किया जाए।
उपरोक्त मांगों के समर्थन में हम सभी सवर्ण समाज के लोग एकजुट हैं। हम मुख्यमंत्री महोदय से विनम्र प्रार्थना करते हैं कि देश में आपसी भाईचारा, शांति और न्याय बना रहे, इसके लिए इन मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लिया जाए।आदि लोग मौजूद रहे
