मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
AKHAND BHARAT BULLET NEWSअष्टमी पर ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत पौधारोपणविनय ज्वेलर्स में 45 लाख की लूट का 8 दिन में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, गहने और नगदी बरामदआईजीपी ट्रैफिक जेएंडके ने राजौरी के डीसीपीएल में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संयुक्त समन्वय बैठक की अध्यक्षता की राजौरी, 18 अक्टूबर आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके,आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपAKHAND BHARAT BULLET NEWSAKHAND BHARAT BULLET NEWSअष्टमी पर ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत पौधारोपणविनय ज्वेलर्स में 45 लाख की लूट का 8 दिन में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, गहने और नगदी बरामदआईजीपी ट्रैफिक जेएंडके ने राजौरी के डीसीपीएल में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संयुक्त समन्वय बैठक की अध्यक्षता की राजौरी, 18 अक्टूबर आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके,आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपAKHAND BHARAT BULLET NEWS
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :ट्रेन से कटकर अधेड़ किसान की मौत, खेत देखने जाते समय हादसा

मौदहा, हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव के पास बुधवार सुबह रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही…

हमीरपुर :ट्रेन से कटकर अधेड़ किसान की मौत, खेत देखने जाते समय हादसा
WhatsApp Facebook

मौदहा, हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव के पास बुधवार सुबह रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करहिया गांव निवासी भगवती वर्मा (55) पुत्र स्वामी दीन वर्मा बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपने खेत देखने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास बने रेलवे अंडरपास के निकट रेलवे लाइन पार करते समय वह दुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गए।

हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि भगवती वर्मा की पत्नी की करीब 20 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी।

इसके बाद से वह घर में अकेले ही रहते थे। वह बीमारी से भी परेशान रहते थे।

उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा मइकू बाहर रहकर मजदूरी करता है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है।

मृतक के पास करीब छह बीघा कृषि भूमि बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।