*मीरजापुर में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन*
*दिव्या मित्तल ने की शिरकत नवरात्र के उत्सवी माहौल में डांडिया की धुन पर झूमे परिवार, महिलाएं और युवा*
*जनपद मीरजापुर से सहायक ब्यूरो चीफ अजय कुमार मौर्या की खास रिपोर्ट*
*जनपद मीरजापुर*
मीरजापुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मंगलवार शाम शिवाला महंत स्थित मधुबन गेस्ट हाउस में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने शिरकत कर आयोजन की रौनक बढ़ाई और आयोजक मंडल का उत्साहवर्धन किया। नवरात्र के उल्लासपूर्ण माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिवारों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान डीजे की धुन पर प्रतिभागियों ने पारंपरिक डांडिया नृत्य का आनंद लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बना दिया। संगीत और नृत्य के बीच लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करते हुए नवरात्र का पर्व मनाया।
इस अवसर पर दिव्या मित्तल ने कहा कि डांडिया जैसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में आपसी मेल-जोल, भाईचारा और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल को बधाई दी और सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं।
डांडिया नाइट के आयोजन से पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।आदि लोग मौजूद रहे
