मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
दामोदर नदी के डोंगा घाट पर मौत का हादसा, अवैध बालू उठाव के दौरान मजदूर की गई जानपुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों व आदिवाक्ताओं को किया सम्मानित।वायल में पानी की मोटर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तारउमरबन में बिजली कटौती और सूखे के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शनहोम्योपैथिक अनुसंधान में डॉ. नील रतन अग्रवाल को दोहरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मान; चिकित्सा जगत में रचा इतिहास“गुरु घासीदास बाबा पर कथित अभद्र टिप्पणी से नाराज सतनामी समाज, FIR की मांग”बरेली आंवला में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं ने संभाली SDM-तहसीलदार की कुर्सी, समस्याओं को सुलझाया।आंवला में भाकियू (शंकर) के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट, फसल मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन से रोका, कोतवाल को सौंपा ज्ञापन।बंद मकान में छत के रास्ते से घुसकर चोरों ने किया हाथ साफ,नगर पंचायत धानेपुर में संभावित विधायक प्रत्याशी शिवम पांडे का भव्य स्वागतदामोदर नदी के डोंगा घाट पर मौत का हादसा, अवैध बालू उठाव के दौरान मजदूर की गई जानपुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों व आदिवाक्ताओं को किया सम्मानित।वायल में पानी की मोटर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तारउमरबन में बिजली कटौती और सूखे के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शनहोम्योपैथिक अनुसंधान में डॉ. नील रतन अग्रवाल को दोहरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मान; चिकित्सा जगत में रचा इतिहास“गुरु घासीदास बाबा पर कथित अभद्र टिप्पणी से नाराज सतनामी समाज, FIR की मांग”बरेली आंवला में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं ने संभाली SDM-तहसीलदार की कुर्सी, समस्याओं को सुलझाया।आंवला में भाकियू (शंकर) के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट, फसल मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन से रोका, कोतवाल को सौंपा ज्ञापन।बंद मकान में छत के रास्ते से घुसकर चोरों ने किया हाथ साफ,नगर पंचायत धानेपुर में संभावित विधायक प्रत्याशी शिवम पांडे का भव्य स्वागत
Dharक्राइममध्य प्रदेश

वायल में पानी की मोटर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

बाकानेर पुलिस ने एक विधि विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया, ₹55 हजार के दो मोटर पंप बरामद... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। ग्राम वायल में पानी की…

वायल में पानी की मोटर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
WhatsApp Facebook

बाकानेर पुलिस ने एक विधि विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया, ₹55 हजार के दो मोटर पंप बरामद…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। ग्राम वायल में पानी की मोटर चोरी के मामलों का बाकानेर पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक विधि विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो विद्युत पानी के मोटर पंप बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 55 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर और एसडीओपी मनावर प्रदीप वाल्टर के मार्गदर्शन में चोरी के मामलों की पतारसी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।

मनावर थाना प्रभारी राजेश यादव के नेतृत्व में बाकानेर चौकी प्रभारी मनोज पाटीदार और पुलिस टीम ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर तीन युवकों और एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने ग्राम वायल से पानी की मोटर चोरी करने की वारदात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 711/2026 और 712/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की।

अमझेरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सूरज पिता रायलु (20), कालू पिता भूर सिंह भूरिया (22) और अर्जुन पिता छोटू अमलियार (20) शामिल हैं। तीनों ग्राम भाटी खोदरा, थाना अमझेरा, जिला धार के निवासी हैं। इनके साथ पकड़े गए विधि विरुद्ध बालक की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी गई है।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में बाकानेर चौकी प्रभारी मनोज पाटीदार, एएसआई महेश जाट, प्रधान आरक्षक बिशन और आरक्षक राकेश कन्नौजे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है, जिससे क्षेत्र में हुई अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।