मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
वित्तविहीन शिक्षकों की बैठक को लेकर हंगामा, सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव पहुंचे डीआईओएस कार्यालय सपा ने लगाया भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप*मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे, सब स्वस्थ और समृद्ध रहें: दिव्या मित्तल*त्योहारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एडीजी ने सड़कों पर उतरकर परखी व्यवस्थाहमीरपुर :फल विक्रेता की मौत के बाद पोस्टमार्टम में मिली गोली, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाममहिला-नवजात की मौत के बाद ब्रह्मदेव अस्पताल सील, अस्पताल संचालक मौके से फरारबड़वानी में कालिका माता मंदिर में अष्टमी पर हुआ रात्रि जागरण 24 अक्टूबर को 28 वा विशाल भंडाराअष्टमी पर हवन-पूजन, कन्याभोज और भंडारे का आयोजनहमीरपुर :22 अक्टूबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे आपत्ति एवं सुझाव, 24 अक्टूबर को आयोजित होगा द्वितीय विशेष अभियान दिवसहमीरपुर :खाद की दुकानों पर छापा, जय महाकाल ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित,स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिले, बालाजी खाद भंडार को चेतावनीहमीरपुर :पुरानी रंजिश में गोली चलने का आरोप, पिता-पुत्र समेत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जवित्तविहीन शिक्षकों की बैठक को लेकर हंगामा, सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव पहुंचे डीआईओएस कार्यालय सपा ने लगाया भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप*मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे, सब स्वस्थ और समृद्ध रहें: दिव्या मित्तल*त्योहारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एडीजी ने सड़कों पर उतरकर परखी व्यवस्थाहमीरपुर :फल विक्रेता की मौत के बाद पोस्टमार्टम में मिली गोली, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाममहिला-नवजात की मौत के बाद ब्रह्मदेव अस्पताल सील, अस्पताल संचालक मौके से फरारबड़वानी में कालिका माता मंदिर में अष्टमी पर हुआ रात्रि जागरण 24 अक्टूबर को 28 वा विशाल भंडाराअष्टमी पर हवन-पूजन, कन्याभोज और भंडारे का आयोजनहमीरपुर :22 अक्टूबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे आपत्ति एवं सुझाव, 24 अक्टूबर को आयोजित होगा द्वितीय विशेष अभियान दिवसहमीरपुर :खाद की दुकानों पर छापा, जय महाकाल ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित,स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिले, बालाजी खाद भंडार को चेतावनीहमीरपुर :पुरानी रंजिश में गोली चलने का आरोप, पिता-पुत्र समेत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sonbhadraउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

टायर्ड कर्मचारी कैलाशनाथ पाठक को मिला न्याय

स्थाई लोक अदालत के हस्तक्षेप पर बीमा कंपनी ने एक लाख 55 हजार 940 रूपये का चेक दिया - राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एडीआर भवन में संचालित स्थाई लोक अदालत में हुआ निस्तारण सोनभद्र…

टायर्ड कर्मचारी कैलाशनाथ पाठक को मिला न्याय
WhatsApp Facebook

स्थाई लोक अदालत के हस्तक्षेप पर बीमा कंपनी ने एक लाख 55 हजार 940 रूपये का चेक दिया
– राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एडीआर भवन में संचालित स्थाई लोक अदालत में हुआ निस्तारण
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एडीआर भवन में संचालित स्थाई लोक अदालत ने मंगलवार को बीमा कंपनी से बीमा राशि का बकाया धनराशि ब्याज के साथ वादी रिटायर्ड कर्मचारी कैलाश नाथ पाठक पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद पाठक निवासी विकास नगर रॉबर्ट्सगंज,जिला सोनभद्र को एक लाख 55 हजार 940 रूपये की धनराशि का चेक दिलवाया।

करीब आदेश के 5 माह बाद स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप पर यह सफलता मिली। बता दें कि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर रॉबर्ट्सगंज निवासी वादी रिटायर्ड कर्मचारी कैलाश नाथ पाठक ने स्थायी लोक अदालत में मुकदमा दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई थी।

उन्होंने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से बीमा 10 लाख रुपये का कराया था। बीमा की वैधता 11 मार्च 2022 से 10 मार्च 2023 तक थी।

पत्नी की तबियत खराब होने पर दवा इलाज कराया और पूरा खर्च बीमा कम्पनी को करना था, लेकिन बीमा कम्पनी ने पूरा पैसा नहीं दिया। जिसकी वजह से उन्हें 1 लाख 49 हजार 152 रुपये नगद भुगतान करना पड़ा।

बकाया बीमा राशि के भुगतान के लिए रजिस्टर्ड डाक से कंपनी को पत्र भेजकर मांग किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद सूचना अधिकार के तहत मांग किया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया।

तब मजबूर होकर स्थायी लोक अदालत में मुकदमा दाखिल कर न्याय की गुहार रिटायर्ड कर्मचारी कैलाश नाथ पाठक ने लगाई थी। स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप के बाद बीमा कंपनी की तरफ से मामले का निस्तारण करते हुए वादी रिटायर्ड कर्मचारी कैलाश नाथ पाठक को ब्याज सहित एक लाख 55 हजार 940 रुपये का चेक स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर प्रसाद द्वारा दिया गया।

स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर प्रसाद ने बताया कि स्थायी लोक अदालत में जनहित सेवाओं से संबंधित मामले जैसे बिजली, पानी, अस्पताल, परिवहन, बीमा, शिक्षा, डाक, नगर पालिका आदि के मुकदमें बगैर किसी कोर्ट फीस के देखे जाते हैं। स्थाई लोक अदालत के सदस्य नीरज सिंह ने बताया कि स्थायी लोक अदालत से सुलह समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जाता है।

जिले के लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर स्थायी लोक अदालत सदस्य आशीष मिश्रा, अधिवक्ता आसुतोष पाठक, इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्ता ओमप्रकाश त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।