मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
AKHAND BHARAT BULLET NEWSअष्टमी पर ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत पौधारोपणविनय ज्वेलर्स में 45 लाख की लूट का 8 दिन में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, गहने और नगदी बरामदआईजीपी ट्रैफिक जेएंडके ने राजौरी के डीसीपीएल में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संयुक्त समन्वय बैठक की अध्यक्षता की राजौरी, 18 अक्टूबर आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके,आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपAKHAND BHARAT BULLET NEWSAKHAND BHARAT BULLET NEWSअष्टमी पर ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत पौधारोपणविनय ज्वेलर्स में 45 लाख की लूट का 8 दिन में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, गहने और नगदी बरामदआईजीपी ट्रैफिक जेएंडके ने राजौरी के डीसीपीएल में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संयुक्त समन्वय बैठक की अध्यक्षता की राजौरी, 18 अक्टूबर आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके,आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपAKHAND BHARAT BULLET NEWS
Dharक्राइममध्य प्रदेश

बिजली कटौती से किसान, व्यापारी और विद्यार्थी परेशान

कम वर्षा के बीच सिंचाई प्रभावित, जर्जर विद्युत लाइनों और अनियमित आपूर्ति से बढ़ी मुश्किलें... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। क्षेत्र में लगातार हो रही…

बिजली कटौती से किसान, व्यापारी और विद्यार्थी परेशान
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
WhatsApp Facebook

कम वर्षा के बीच सिंचाई प्रभावित, जर्जर विद्युत लाइनों और अनियमित आपूर्ति से बढ़ी मुश्किलें…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती से किसान, व्यापारी और आम नागरिक परेशान हैं। कम वर्षा के कारण पहले से ही सिंचाई को लेकर चिंतित किसानों की मुश्किलें बिजली की आंख-मिचौनी ने और बढ़ा दी हैं। समय पर बिजली नहीं मिलने से खेतों में सिंचाई प्रभावित हो रही है, वहीं व्यापारियों को भी अपने प्रतिष्ठानों का कामकाज संचालित करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। दूसरी ओर, बिजली कटौती का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है।

किसानों का कहना है कि फसलों को समय पर पानी देना जरूरी है, लेकिन अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है। कई बार बिजली आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं होने से खेतों में पानी देने की योजना बनाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में किसानों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे खेती की लागत बढ़ने की आशंका रहती है।

*जर्जर विद्युत लाइनें भी बनी परेशानी का कारण*

क्षेत्र में बिजली कटौती के साथ खराब एवं जर्जर विद्युत लाइनों की समस्या भी सामने आ रही है।

किसानों और नागरिकों का कहना है कि विद्युत व्यवस्था में सुधार के साथ लाइनों का रखरखाव भी जरूरी है, ताकि बार-बार होने वाले व्यवधान से राहत मिल सके।

अनियमित आपूर्ति के कारण दुकानदारों के दैनिक कामकाज पर असर पड़ता है। वहीं, बच्चों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय और अनुकूल माहौल नहीं मिल पाता।

*नियमित बिजली आपूर्ति की मांग*

किसानों, व्यापारियों और नागरिकों ने विद्युत वितरण कंपनी से मांग की है कि बिजली कटौती की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। कृषि कार्य के लिए निर्धारित समय पर पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के साथ घरेलू और व्यावसायिक क्षेत्रों में भी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। खराब एवं जर्जर विद्युत लाइनों की जांच कर आवश्यक सुधार किए जाएं, ताकि लोगों को बार-बार बिजली बंद होने की समस्या से राहत मिल सके।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि खेती, व्यापार और बच्चों की पढ़ाई के लिए बिजली अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में विद्युत विभाग को समस्या की गंभीरता समझते हुए व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।