मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष🇮🇳 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तिएकलव्य आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों को यातायात, साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूकभारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा महिलाओं के सम्मान, अस्मिता एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहनपेंशनरों के हितों की पैरवी के लिए प्रोग्रेसिव पेंशनर्स संघ की बैठक संपन्नग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से संदिग्धों तक पहुंचने में मिली मददमनावर सिविल अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन 45 दिन से खराब, मरीज परेशान1100 किमी दूर कर्नाटक से नाबालिग बालिका को मनावर पुलिस ने खोजावोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में गरजीं जोबट विधायक सेना महेश पटेलबड़वानी नर्सिंग कॉलेज में छात्रों के मूल दस्तावेज रोकेgnm,2020.. 21बेच का आरोफ, कोर्स, पूरा होने के 4महीने बाद भी नही लौटाये,, अनिश्चित कालीन धरना, भगवान भैरव को सोपा,ज्ञापनसुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष🇮🇳 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तिएकलव्य आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों को यातायात, साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूकभारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा महिलाओं के सम्मान, अस्मिता एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहनपेंशनरों के हितों की पैरवी के लिए प्रोग्रेसिव पेंशनर्स संघ की बैठक संपन्नग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से संदिग्धों तक पहुंचने में मिली मददमनावर सिविल अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन 45 दिन से खराब, मरीज परेशान1100 किमी दूर कर्नाटक से नाबालिग बालिका को मनावर पुलिस ने खोजावोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में गरजीं जोबट विधायक सेना महेश पटेलबड़वानी नर्सिंग कॉलेज में छात्रों के मूल दस्तावेज रोकेgnm,2020.. 21बेच का आरोफ, कोर्स, पूरा होने के 4महीने बाद भी नही लौटाये,, अनिश्चित कालीन धरना, भगवान भैरव को सोपा,ज्ञापन
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :पत्रकारों पर हमलों और उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिए ऑल यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई आवाज

हमीरपुर। प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ऑल यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन, हमीरपुर ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम…

हमीरपुर :पत्रकारों पर हमलों और उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिए ऑल यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई आवाज
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ऑल यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन, हमीरपुर ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

संगठन ने उत्तर प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू करने सहित कई मांगें उठाईं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज के सामने सच्चाई लाने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसके बावजूद पत्रकारों को कई बार हमलों, धमकियों और झूठे मुकदमों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। संगठन ने ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कानूनी व्यवस्था बनाने की मांग की।

ज्ञापन में मांग की गई कि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाया जाए। समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों पर दबाव डालने की घटनाओं को रोका जाए।

पत्रकारों के खिलाफ शिकायत मिलने पर निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को दुर्घटना की स्थिति में कम से कम 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, मृतक पत्रकार के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पत्रकारों के लिए पेंशन योजना लागू करने की मांग रखी गई।

पत्रकारों को आवास सुविधा, टोल प्लाजा पर छूट और रेल यात्रा निःशुल्क उपलब्ध कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। संगठन ने जिला स्तर पर पत्रकार सुरक्षा प्रकोष्ठ गठित करने की मांग करते हुए कहा कि इसमें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए, ताकि पत्रकारों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश दोहरे, उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, महामंत्री प्रेमचंद सोनकर, संरक्षक श्री प्रकाश शुक्ला, जितेंद्र पांडे, शिवकुमार सेठी, इंतजार हुसैन, सदस्य चमन अली सहित अखिलेश मिश्रा, अमित दुबे, शैलेन्द्र कुमार, सुनील धुरिया, कुंदन निषाद, विकास तिवारी, मुकेश निषाद, ब्रजकिशोर कटियार, अमित कुमार वर्मा, अमित द्विवेदी, अभिषेक कश्यप, विकास सोनी, दिनेश कुमार, विजय कुमार, संदीप निषाद, शशिकांत, वसीम अकरम, मोहम्मद अकरम अंसारी, अभिषेक सिंह, योगेंद्र कुमार, वीरपाल, शीलू निषाद, विकास पुरवार, अभिषेक वर्मा, प्रिंस वर्मा समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।