आज दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को जन कल्याण सेवा समिति द्वारा ग्राम कोटा, टोला अहिराडेरा में समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नाहर सिंह जी ने की।
इस अवसर पर गाँव के सम्मानित महिला एवं पुरुषों की उपस्थिति में सामाजिक कार्यों और बच्चों की शिक्षा को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान अहिराडेरा सेक्टर में मुन्नी देवी जी को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें निःशुल्क व्हाइट बोर्ड, ब्लैक बोर्ड, मार्कर, कॉपी एवं पेन वितरित किए गए। समिति की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना है।
इस पुनीत कार्य में समिति के बमबम दूबे जी, मनोज केसरी जी,जामुन सिंह गोड़ जी, सुमन खरवार जी, बुधररिया देवी जी, मोहन केसरी जी एवं राम निहोर जी उपस्थित रहे। साथ ही अहिराडेरा सेक्टर की शिक्षिका पूजा गोंड जी एवं उनकी सहयोगी अमृता जी और प्रियंका जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
जन कल्याण सेवा समिति समाज सेवा, शिक्षा के प्रसार और जरूरतमंद बच्चों के सहयोग के लिए निरंतर प्रयासरत है।
