संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
नांदनवाड़ी / पांढुर्णा, 9 अक्टूबर
पांढुर्णा जिले के नांदनवाड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम लहरा में आगजनी की घटना सामने आई है। खेत में बने कोटे में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई, जिससे कृषि उपकरण जलकर खाक हो गए।
जानकारी के अनुसार आवेदिका सुमन पति दिनकर सहारे, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम मरकावाड़ा का खेत ग्राम लहरा में स्थित है। खेत में मवेशी बांधने एवं खेती का सामान रखने के लिए आवेदिका द्वारा कोटा बनाया गया था।
आवेदिका के अनुसार दिनांक 08.10.2026 की रात 10 बजे के बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त कोटे में आग लगा दी गई। जिससे कृषि उपयोगी समस्त उपकरण कोटे के साथ जलकर राख हो गया।
जिससे लगभग 1,50,000 रुपये का नुकसान होना बताया गया है। घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस चौकी नांदनवाड़ी में शिकायत दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग की है।
