मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज कुक्षी आएंगेड्राइविंग आती है,8, वी पास एमपी पुलिस में 1000 पदों पर बंपर 15 अक्टूबर से आवेदन 62 हजार तक सैलरी।राजा भोज कॉम्प्लेक्स की नींव में गुणवत्ताहीन मलबा भरने का आरोप, जांच की मांग*हनी कैप्टन धारूब सिंह मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में मनाया गया जल उत्सव* रिपोर्ट। राजेश कुमार जम्मु कश्मीर लोकेशन सांबा जल जीवन मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे जल उत्सव अभियखेत के कोटे में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आगजनी, डेढ़ लाख का नुकसान*हनी कैप्टन धारूब सिंह मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में मनाया गया जल उत्सव* रिपोर्ट। राजेश कुमार जम्मु कश्मीर लोकेशन सांबा जल जीवन मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे जल उत्सव अभियपांढुरना में चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर गोंडवाना पार्टी ने दिया ज्ञापन, साथ ही आदिवासी किसानों ने जमीन के पट्टे के लिए लगाई गुहारसपा ने मनाई मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि* *निःस्वार्थ राजनीति का पर्याय थे कांशीराम जी*मनावर में 11 अक्टूबर से शक्ति की आराधना, नौ देवियों के जयकारों से गूंजेगा नगरसिर्वी महासभा की जिला स्तरीय बैठक में शिक्षा और सामूहिक विवाह पर मंथनभाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज कुक्षी आएंगेड्राइविंग आती है,8, वी पास एमपी पुलिस में 1000 पदों पर बंपर 15 अक्टूबर से आवेदन 62 हजार तक सैलरी।राजा भोज कॉम्प्लेक्स की नींव में गुणवत्ताहीन मलबा भरने का आरोप, जांच की मांग*हनी कैप्टन धारूब सिंह मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में मनाया गया जल उत्सव* रिपोर्ट। राजेश कुमार जम्मु कश्मीर लोकेशन सांबा जल जीवन मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे जल उत्सव अभियखेत के कोटे में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आगजनी, डेढ़ लाख का नुकसान*हनी कैप्टन धारूब सिंह मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में मनाया गया जल उत्सव* रिपोर्ट। राजेश कुमार जम्मु कश्मीर लोकेशन सांबा जल जीवन मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे जल उत्सव अभियपांढुरना में चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर गोंडवाना पार्टी ने दिया ज्ञापन, साथ ही आदिवासी किसानों ने जमीन के पट्टे के लिए लगाई गुहारसपा ने मनाई मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि* *निःस्वार्थ राजनीति का पर्याय थे कांशीराम जी*मनावर में 11 अक्टूबर से शक्ति की आराधना, नौ देवियों के जयकारों से गूंजेगा नगरसिर्वी महासभा की जिला स्तरीय बैठक में शिक्षा और सामूहिक विवाह पर मंथन
Dharमध्य प्रदेशव्यापार

सिर्वी महासभा की जिला स्तरीय बैठक में शिक्षा और सामूहिक विवाह पर मंथन

11 फरवरी 2027 को जाजमखेड़ी में होगा धार-बड़वानी जिलों का संयुक्त नवां सामूहिक विवाह समारोह, 10 जोड़ों का पंजीयन.... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। अखिल…

सिर्वी महासभा की जिला स्तरीय बैठक में शिक्षा और सामूहिक विवाह पर मंथन
WhatsApp Facebook

11 फरवरी 2027 को जाजमखेड़ी में होगा धार-बड़वानी जिलों का संयुक्त नवां सामूहिक विवाह समारोह, 10 जोड़ों का पंजीयन….

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। अखिल भारतीय सिर्वी महासभा निमाड़ जिला अंतर्गत कुक्षी, मनावर एवं गंधवानी क्षेत्र की जिला स्तरीय बैठक श्री अन्नपूर्णा मांगलिक भवन, पिपली में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ अतिथियों ने श्री आईजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में समाज की विभिन्न गतिविधियों, सामूहिक विवाह, नवचेतना शिविर तथा विद्यार्थियों की शिक्षा सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।

*सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों पर चर्चा*

महासभा जिलाध्यक्ष विक्रम चोयल ने बताया कि समाज की सामूहिक विवाह परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आगामी 11 फरवरी 2027, बसंत पंचमी को जाजमखेड़ी में धार-बड़वानी जिलों का संयुक्त नवां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के लिए अब तक 10 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है तथा पंजीयन प्रक्रिया जारी है। बैठक में आयोजन की तैयारियों और समाजजनों की सहभागिता को लेकर चर्चा की गई।

*विद्यार्थियों की शिक्षा को मिलेगा प्रोत्साहन*

विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं का दिसंबर माह में परीक्षा पूर्व मूल्यांकन कराने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही नवचेतना शिविरों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में महेश्वर स्थित श्री हरिदासजी स्मारक के कार्यक्रम को लेकर 12 अक्टूबर को समाजजनों से समर्पण राशि एकत्रित करने पर चर्चा हुई। वहीं निमाड़ क्षेत्र के मनावर, कुक्षी एवं गंधवानी तहसीलों में सामाजिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए आगामी कार्ययोजना पर विचार किया गया।

*पदाधिकारियों ने रखे सुझाव*

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सिर्वी नवचेतना पर्यवेक्षक राधेश्याम मुकाती, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं नवचेतना पर्यवेक्षक जितेंद्र शिंदे, नवचेतना जिला प्रभारी अशोक सोलंकी, महासभा जिलाध्यक्ष विक्रम चोयल, युवा प्रदेश महासचिव जितेंद्र लछेटा लोगसरा, महिला संगठन जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा सेप्टा तथा युवा संगठन जिलाध्यक्ष सुनील सेप्टा सहित समाज के वरिष्ठ सकल पंच एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

कुक्षी तहसील अध्यक्ष विजय मुलेवा, मनावर तहसील अध्यक्ष तेजालाल पंवार एवं गंधवानी तहसील अध्यक्ष लक्ष्मण पंवार ने अपनी-अपनी तहसीलों में संचालित सामाजिक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। बैठक में पिपली के सिर्वी समाज के सकल पंचों एवं समाजजनों का सराहनीय सहयोग रहा।

बैठक के पश्चात सकल पंचों की ओर से समाजबंधुओं के लिए सामाजिक सहभोज आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक मुलेवा ने किया तथा युवा संगठन जिला महासचिव हरीश लछेटा ने आभार व्यक्त करते हुए सिर्वी समाज पिपली के सकल पंचों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सोहन काग ने दी।