मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सर्वपितृ अमावस्या पर जरूरतमंदों को खीर-पूड़ी सब्जी का प्रसादलोकतांत्रिक अधिकारों एवं निर्वाचन व्यवस्था की निष्पक्षता की रक्षा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जअल्प वर्षा से सूखे जैसे हालात, धार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांगAKHAND BHARAT BULLET NEWSसर्वपितृ अमावस्या पर मोराड़ में होगा सामूहिक श्राद्ध तर्पणलोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग, महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापननवरात्रि, गरबा और दशहरा को लेकर थाना मनावर में शांति समिति की बैठकश्राद्ध पक्ष में 16 दिन तक गूंजते हैं निमाड़ी_मालवी लोकगीत*कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद की कार्रवाई , मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया, डिवाइडर की छंटाई व रंग-रोगन शुरूसीएमएचओ कार्यालय में 60.65 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई, अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई प्रस्तावितसर्वपितृ अमावस्या पर जरूरतमंदों को खीर-पूड़ी सब्जी का प्रसादलोकतांत्रिक अधिकारों एवं निर्वाचन व्यवस्था की निष्पक्षता की रक्षा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जअल्प वर्षा से सूखे जैसे हालात, धार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांगAKHAND BHARAT BULLET NEWSसर्वपितृ अमावस्या पर मोराड़ में होगा सामूहिक श्राद्ध तर्पणलोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग, महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापननवरात्रि, गरबा और दशहरा को लेकर थाना मनावर में शांति समिति की बैठकश्राद्ध पक्ष में 16 दिन तक गूंजते हैं निमाड़ी_मालवी लोकगीत*कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद की कार्रवाई , मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया, डिवाइडर की छंटाई व रंग-रोगन शुरूसीएमएचओ कार्यालय में 60.65 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई, अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई प्रस्तावित
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

नवरात्रि, गरबा और दशहरा को लेकर थाना मनावर में शांति समिति की बैठक

आयोजन समितियों को सुरक्षा, यातायात और ध्वनि व्यवस्था के निर्देश, अफवाहों से बचने की अपील... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। आगामी नवरात्रि पर्व, दुर्गा…

नवरात्रि, गरबा और दशहरा को लेकर थाना मनावर में शांति समिति की बैठक
WhatsApp Facebook

आयोजन समितियों को सुरक्षा, यातायात और ध्वनि व्यवस्था के निर्देश, अफवाहों से बचने की अपील…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। आगामी नवरात्रि पर्व, दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना, गरबा आयोजन एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को थाना मनावर परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, विद्युत सुरक्षा, स्वच्छता, भीड़ नियंत्रण और आपसी सद्भाव बनाए रखने को लेकर आयोजन समितियों एवं नागरिकों से चर्चा की।

बैठक में आयोजन समितियों को दुर्गा प्रतिमा स्थापना एवं गरबा आयोजन के लिए आवश्यक अनुमति नियमानुसार प्राप्त करने, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निर्धारित समय एवं नियमों के अनुसार उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

आयोजन स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण के लिए स्वयंसेवकों की टीम तैयार रखने को कहा गया।

*महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष जोर*

पुलिस ने गरबा सहित अन्य सार्वजनिक आयोजनों में महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

आयोजन स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने तथा जुलूस, विसर्जन एवं दशहरा कार्यक्रम के दौरान निर्धारित मार्ग और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया।

विद्युत सजावट एवं अस्थायी विद्युत कनेक्शन में सुरक्षा मानकों का पालन करने, खुले तार अथवा असुरक्षित विद्युत व्यवस्था से बचने के निर्देश भी दिए गए। आयोजन समितियों से पुलिस एवं प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

*सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचें*

बैठक में सोशल मीडिया को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ संदेश, आपत्तिजनक पोस्ट या भ्रामक जानकारी प्रसारित नहीं की जाए। आमजन सोशल मीडिया पर प्राप्त संदेशों को बिना सत्यापन के आगे साझा करने से बचें।

नगरवासियों से अपील की गई कि नवरात्रि, गरबा एवं दशहरा पर्व आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं। त्यौहारों के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन एवं मर्यादा बनाए रखें।

तहसीलदार विजय तलवारे, थाना प्रभारी राजेश यादव, नगर पालिका के अधिकारी, मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, नगर के गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न आयोजन समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि “त्योहार हमारी खुशी और हमारी जिम्मेदारी” की भावना के साथ पर्व मनाएं।