भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य, रहवासियों को मिलेगी बेहतर सुविधा…
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। नगर की पटेल कॉलोनी में रहवासियों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पेवर्स लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्य प्रारंभ होने से पूर्व विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, नपा पार्षद लोकेश मुकाती, कॉलोनी के रहवासी सहित गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पेवर्स कार्य पूर्ण होने के बाद कॉलोनी में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही रहवासियों को सड़क संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। पटेल कॉलोनी में पेवर्स कार्य की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
