धार में जिला स्तरीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों ने की सहभागिता, प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण…
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार ।। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण धार जिले द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रा’ का 7 अक्टूबर को जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों—मनावर, कुक्षी, गंधवानी एवं धरमपुरी—में आगमन हुआ। इसके पश्चात जिला मुख्यालय धार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने सहभागिता की।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, धार विधायक नीना वर्मा, भाजपा जिला संगठन प्रभारी राधेश्याम यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार सहित जिले के जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
चारों विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा के लिए संयोजक नियुक्त
भाजपा जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार के निर्देशन एवं जिला संयोजक विनोद शर्मा के मार्गदर्शन में भाजपा ग्रामीण धार जिले में सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया गया। विधानसभा स्तर पर यात्रा की जिम्मेदारी क्रमशः कुक्षी विधानसभा में भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, गंधवानी विधानसभा में जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, धरमपुरी विधानसभा में विधायक कालूसिंह ठाकुर तथा मनावर विधानसभा में जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज को यात्रा संयोजक बनाना गया
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर, सिंघाना ने बताया कि
सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रा का भाजपा धार ग्रामीण जिला कार्यालय मनावर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा अगवानी कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया इस
सेवा संकल्प ज्योति यात्रा के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों एवं इस अवधि से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण
जिला मुख्यालय धार के मोती बाग चौक में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का बड़ी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान भाजपा ग्रामीण धार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं लाभार्थी उपस्थित रहे
कार्यक्रम में भाजपा जिला संगठन प्रभारी राधेश्याम यादव, भाजपा ग्रामीण धार जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन भायल, पूर्व विधायक जगदीश मुवेल, भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र मेहरी, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र परिहार, सुरमा सोलंकी, सदाशिव बरफा, राकेश मोटसरा, मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज बालेश्वर, हीरालाल बृजवासी, लाल सिंह बर्मन, जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी, सिंघाना मंडल अध्यक्ष प्रकाश पांडे, सोहन सोलंकी सहित भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष एवं सदस्य, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
