मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सर्वपितृ अमावस्या पर जरूरतमंदों को खीर-पूड़ी सब्जी का प्रसादलोकतांत्रिक अधिकारों एवं निर्वाचन व्यवस्था की निष्पक्षता की रक्षा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जअल्प वर्षा से सूखे जैसे हालात, धार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांगAKHAND BHARAT BULLET NEWSसर्वपितृ अमावस्या पर मोराड़ में होगा सामूहिक श्राद्ध तर्पणलोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग, महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापननवरात्रि, गरबा और दशहरा को लेकर थाना मनावर में शांति समिति की बैठकश्राद्ध पक्ष में 16 दिन तक गूंजते हैं निमाड़ी_मालवी लोकगीत*कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद की कार्रवाई , मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया, डिवाइडर की छंटाई व रंग-रोगन शुरूसीएमएचओ कार्यालय में 60.65 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई, अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई प्रस्तावितसर्वपितृ अमावस्या पर जरूरतमंदों को खीर-पूड़ी सब्जी का प्रसादलोकतांत्रिक अधिकारों एवं निर्वाचन व्यवस्था की निष्पक्षता की रक्षा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जअल्प वर्षा से सूखे जैसे हालात, धार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांगAKHAND BHARAT BULLET NEWSसर्वपितृ अमावस्या पर मोराड़ में होगा सामूहिक श्राद्ध तर्पणलोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग, महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापननवरात्रि, गरबा और दशहरा को लेकर थाना मनावर में शांति समिति की बैठकश्राद्ध पक्ष में 16 दिन तक गूंजते हैं निमाड़ी_मालवी लोकगीत*कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद की कार्रवाई , मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया, डिवाइडर की छंटाई व रंग-रोगन शुरूसीएमएचओ कार्यालय में 60.65 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई, अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई प्रस्तावित
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

मंगला देवी से बालीपुर धाम तक नवरात्रि की धूम; गरबा पांडालों में गूंजेगी माता की भक्ति, मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठान

मनावर में 11 अक्टूबर से शक्ति की आराधना... सजेगा आस्था का दरबार... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार ।। शारदीय नवरात्रि का उल्लास अब नगर में दिखाई देने लगा…

मंगला देवी से बालीपुर धाम तक नवरात्रि की धूम; गरबा पांडालों में गूंजेगी माता की भक्ति, मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठान
WhatsApp Facebook

मनावर में 11 अक्टूबर से शक्ति की आराधना… सजेगा आस्था का दरबार…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। शारदीय नवरात्रि का उल्लास अब नगर में दिखाई देने लगा है। 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले नौ दिवसीय शक्ति पर्व को लेकर मनावर में तैयारियां तेज हो गई हैं। कहीं देवी मंदिरों को सजाने का काम चल रहा है तो कहीं गरबा पांडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शाम ढलते ही नगर के कई हिस्सों में रोशनी और सजावट नवरात्रि के आगमन का अहसास कराने लगी है। इस बार भी नवरात्रि आस्था, भक्ति और गरबे के रंग में सराबोर नजर आएगी।

नवरात्रि के प्रथम दिन घट स्थापना के साथ माता रानी की आराधना शुरू होगी। नगर के प्राचीन मंगला देवीजी मंदिर, चामुंडा देवीजी मंदिर, दुर्गा देवीजी मंदिर और गायत्री माताजी मंदिर, संतोषी माताजी जागेश्वर मंदिर, शीतला माताजी मंदिर जूनी मनावर, अन्नपूर्णा देवीजी थानेश्वर मंदिर, सात मात्रा देवीजी मानता गणेश मंदिर, हरसिद्धि माताजी मंदिर सिंघाना, सात मात्रा देवीजी, चौसठ योगिनी देवीजी मंदिर बाकानेर, में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान होंगे। नौ दिनों तक मंदिरों में सुबह-शाम आरती और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहेगी।

*गरबा पांडालों में सजेगा भक्ति का रंग*

नवरात्रि को लेकर नगर में जगह-जगह गरबा पांडाल तैयार किए जा रहे हैं। आकर्षक सजावट और विद्युत रोशनी से पांडालों को सजाया जा रहा है। यहां बालक बालिकाओं, युवक युवतियों, महिलाओं द्वारा पारंपरिक और गुजराती शैली में गरबा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। नवरात्रि की शाम ढलते ही गरबा पांडालों में संगीत और भक्ति की धुन पर कदम थिरकते नजर आएंगे।

गरबा उत्सव को लेकर युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह है। पारंपरिक परिधानों की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। आयोजन समितियां पांडाल की सजावट से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।

*बालीपुर धाम में भी आध्यात्मिक आयोजनों की श्रृंखला*

ब्रह्मलीन गजानंद जी महाराज की तपोभूमि बालीपुर धाम में भी नवरात्रि पर्व विशेष धार्मिक माहौल में मनाया जाएगा। पंडित योगेश जी महाराज एवं सुधाकर जी महाराज के सानिध्य में नवरात्रि के दौरान विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने की उम्मीद है।

*घर-घर होगी घट स्थापना, नौ दिन चलेगी आराधना*

नवरात्रि के पहले दिन नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर घट स्थापना की जाएगी। श्रद्धालु नौ दिनों तक उपवास, पूजा-पाठ, आरती और भजन-कीर्तन के माध्यम से मां भगवती की आराधना करेंगे। देवी मंदिरों में भी विशेष अनुष्ठानों के साथ धार्मिक गतिविधियां बढ़ जाएंगी।

नवरात्रि के आगमन से पहले ही मनावर का माहौल बदलने लगा है। मंदिरों में तैयारियां, बाजारों में रौनक और गरबा पांडालों में सजावट—हर तरफ शक्ति पर्व की आहट सुनाई दे रही है। 11 अक्टूबर से शुरू होने वाला यह पर्व अगले नौ दिनों तक नगर को भक्ति और उल्लास से सराबोर करेगा।