मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
पांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रामंगला देवी से बालीपुर धाम तक नवरात्रि की धूम; गरबा पांडालों में गूंजेगी माता की भक्ति, मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठानसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितदहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजामेंढर में 6 जेकेएपी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, युवाओं को दिया एकता और राष्ट्रीय एकीकरण का संदेश अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में करीब 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को नपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रामंगला देवी से बालीपुर धाम तक नवरात्रि की धूम; गरबा पांडालों में गूंजेगी माता की भक्ति, मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठानसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितदहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजामेंढर में 6 जेकेएपी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, युवाओं को दिया एकता और राष्ट्रीय एकीकरण का संदेश अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में करीब 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को न
Sonbhadraउत्तर प्रदेशक्राइम

दहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजा

सोनभद्र प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी - जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी करीब 8 वर्ष पूर्व दहेज में 50 हजार रुपये की…

दहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजा
WhatsApp Facebook

सोनभद्र प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
– जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी
करीब 8 वर्ष पूर्व दहेज में 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर आसमा को जलाकर मारने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू , सोनभद्र बिपिन कुमार तृतीय की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। इनके ऊपर 15-15 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है।

अर्थदंड अदा न करने पर 3-3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक मिर्जापुर जिला अंतर्गत मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव निवासी छोटक पुत्र हैदर अली ने 4 नवंबर 2018 को करमा थानाध्यक्ष को दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसने करीब तीन वर्ष पूर्व अपनी बेटी आसमा की शादी सोनभद्र जिला अंतर्गत करमा थाना क्षेत्र के पगिया गांव निवासी अफरोज पुत्र मन्नान खां के साथ किया था। दहेज में 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर 3 नवंबर 2018 की रात में बेटी आसमा को दामाद अफरोज, सास साफिया व दामाद का जीजा नसीम जो ससुराल में ही रहता था ने मिलकर जलाकर मार डाला।

बेटी की लाश जिला अस्पताल में पड़ी है। आवश्यक कार्रवाई करें।

इस तहरीर पर करमा पुलिस ने दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 9 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर पति अफरोज, सास साफिया व जीजा नसीम को उम्रकैद की सजा सुनाई। इनके ऊपर 15-15 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है।

अर्थदंड न देने पर 3-3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी।

अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।