मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बरेली मिशन कंपाउंड में शक्ति प्रदर्शन के साथ हुआ नामांकन, 9 जिलों से उमड़ा जनसैलाबपूंछएसएसपी पुंछ ने सीमावर्ती गांव खारी में थाना दरबार का आयोजन किया; जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा पुंछ, 05 अक्टूबर, 2026: सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस-जनता संपर्संयुक्त श्रीमाली महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी नीतू माली।पितृपक्ष मे पौधारोपणहमीरपुर :रिगवारा खुर्द में फार्मर फील्ड-डे, किसानों को जलवायु अनुकूल खेती की दी जानकारीहमीरपुर :छुट्टा पशुओं के संरक्षण को तीन दिवसीय विशेष अभियान, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेहीहमीरपुर :सरकारी योजनाओं की जानकारी देने को अंबेडकर पार्क में लगी विकास प्रदर्शनीहाईटेक पढ़ाई के बाद उसे पुश्तैनी,खेती में नवाचार से युवा कृषक रोहित पाटीदार को मिला राष्ट्रीय सम्मान।सहाय्यक निबंधक खटाव अधिकारी. सौ . कुंभार मॅडम यांनी पदभार स्वीकारलाहमीरपुर :छह माह से खेतों में पड़े बिजली के तार, पांच नलकूप बंद होने का आरोप लाइन न जुड़ने से बुवाई प्रभावित, किसानों ने वसूली का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कीबरेली मिशन कंपाउंड में शक्ति प्रदर्शन के साथ हुआ नामांकन, 9 जिलों से उमड़ा जनसैलाबपूंछएसएसपी पुंछ ने सीमावर्ती गांव खारी में थाना दरबार का आयोजन किया; जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा पुंछ, 05 अक्टूबर, 2026: सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस-जनता संपर्संयुक्त श्रीमाली महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी नीतू माली।पितृपक्ष मे पौधारोपणहमीरपुर :रिगवारा खुर्द में फार्मर फील्ड-डे, किसानों को जलवायु अनुकूल खेती की दी जानकारीहमीरपुर :छुट्टा पशुओं के संरक्षण को तीन दिवसीय विशेष अभियान, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेहीहमीरपुर :सरकारी योजनाओं की जानकारी देने को अंबेडकर पार्क में लगी विकास प्रदर्शनीहाईटेक पढ़ाई के बाद उसे पुश्तैनी,खेती में नवाचार से युवा कृषक रोहित पाटीदार को मिला राष्ट्रीय सम्मान।सहाय्यक निबंधक खटाव अधिकारी. सौ . कुंभार मॅडम यांनी पदभार स्वीकारलाहमीरपुर :छह माह से खेतों में पड़े बिजली के तार, पांच नलकूप बंद होने का आरोप लाइन न जुड़ने से बुवाई प्रभावित, किसानों ने वसूली का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की
Hamirpurउत्तर प्रदेशराजनीति

हमीरपुर :सरकारी योजनाओं की जानकारी देने को अंबेडकर पार्क में लगी विकास प्रदर्शनी

हमीरपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से सोमवार को अंबेडकर पार्क में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। हमीरपुर विधायक डॉ…

हमीरपुर :सरकारी योजनाओं की जानकारी देने को अंबेडकर पार्क में लगी विकास प्रदर्शनी
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से सोमवार को अंबेडकर पार्क में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

हमीरपुर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

प्रदर्शनी में केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। उद्घाटन के बाद विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसे आमजन के लिए उपयोगी पहल बताया।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिल सकेगी और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

प्रदर्शनी 5 से 7 अक्टूबर तक अंबेडकर पार्क में आयोजित होगी। अधिकारियों ने जनपदवासियों से प्रदर्शनी में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेने की अपील की।