मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेकलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशलापरवाही पूर्वक अतिथि शिक्षक की नियुक्ति करने पर प्राथमिक शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबितसुरनकोट, 05.10.2026: पुलिस स्टेशन सुरनकोट ने आज दो भगोड़ों (फरार आरोपियों) को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान नियाज अहमद (पिता: मोहम्मद खुर्शीद) और मंजूर हुसैन (पिता: हसन मोहम्मद) केबरेली मिशन कंपाउंड में शक्ति प्रदर्शन के साथ हुआ नामांकन, 9 जिलों से उमड़ा जनसैलाबपूंछएसएसपी पुंछ ने सीमावर्ती गांव खारी में थाना दरबार का आयोजन किया; जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा पुंछ, 05 अक्टूबर, 2026: सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस-जनता संपर्संयुक्त श्रीमाली महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी नीतू माली।पितृपक्ष मे पौधारोपणअतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेकलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशलापरवाही पूर्वक अतिथि शिक्षक की नियुक्ति करने पर प्राथमिक शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबितसुरनकोट, 05.10.2026: पुलिस स्टेशन सुरनकोट ने आज दो भगोड़ों (फरार आरोपियों) को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान नियाज अहमद (पिता: मोहम्मद खुर्शीद) और मंजूर हुसैन (पिता: हसन मोहम्मद) केबरेली मिशन कंपाउंड में शक्ति प्रदर्शन के साथ हुआ नामांकन, 9 जिलों से उमड़ा जनसैलाबपूंछएसएसपी पुंछ ने सीमावर्ती गांव खारी में थाना दरबार का आयोजन किया; जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा पुंछ, 05 अक्टूबर, 2026: सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस-जनता संपर्संयुक्त श्रीमाली महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी नीतू माली।पितृपक्ष मे पौधारोपण
Kotputli-Behrorताज़ा खबरराजस्थान

बानसूर में जातीय जनगणना और सामाजिक मुद्दों पर संगोष्ठी, डोमा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज ने कहा- एकजुटता से ही मिलेंगे अधिकार

बानसूर। नगर के संगम गार्डन में रविवार को जातीय जनगणना एवं सामाजिक मुद्दों को लेकर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डोमा परिसंघ के राष्ट्रीय…

बानसूर में जातीय जनगणना और सामाजिक मुद्दों पर संगोष्ठी, डोमा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज ने कहा- एकजुटता से ही मिलेंगे अधिकार
WhatsApp Facebook

बानसूर। नगर के संगम गार्डन में रविवार को जातीय जनगणना एवं सामाजिक मुद्दों को लेकर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डोमा परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद उदित राज, प्रदेश अध्यक्ष नमिता सोलंकी, जिलाध्यक्ष दुलीचंद सोलंकी व सुनील मेहरा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विजय कुमार यादव ने की। अतिथियों का माल्यार्पण, साफा-पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। संगोष्ठी में नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षदगण, बार एसोसिएशन, सर्व समाज, निजी शिक्षण संघ, कोचिंग डिफेंस यूनियन, जेन जी ग्रुप व सरपंच संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी इच्छा से मतदान करने का अधिकार है। किसी पर भी किसी विशेष दल या प्रत्याशी को वोट देने का दबाव नहीं बनाया जा सकता।

जातीय जनगणना पर उन्होंने कहा कि देश में सभी वर्गों की शिक्षा, रोजगार और प्रतिनिधित्व की वास्तविक स्थिति सामने आनी चाहिए। उच्च शिक्षा में भागीदारी पर गंभीर मंथन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं और उद्योगपतियों के बच्चे विदेश में पढ़ते हैं, जबकि देश का आम युवा शिक्षा-रोजगार के लिए भटक रहा है। सरकार को देश में ही युवाओं के लिए बेहतर अवसर बनाने होंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव में धर्म और हिंदुत्व के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समानता जैसे असली मुद्दों पर भी बात होनी चाहिए। सामाजिक अधिकारों की लड़ाई एक व्यक्ति की नहीं, सामूहिक एकजुटता से ही लड़ी जा सकती है।

संगोष्ठी में सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने भी सामाजिक एकता और समन्वय पर जोर दिया।