मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
वित्तविहीन शिक्षकों की बैठक को लेकर हंगामा, सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव पहुंचे डीआईओएस कार्यालय सपा ने लगाया भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप*मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे, सब स्वस्थ और समृद्ध रहें: दिव्या मित्तल*त्योहारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एडीजी ने सड़कों पर उतरकर परखी व्यवस्थाहमीरपुर :फल विक्रेता की मौत के बाद पोस्टमार्टम में मिली गोली, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाममहिला-नवजात की मौत के बाद ब्रह्मदेव अस्पताल सील, अस्पताल संचालक मौके से फरारबड़वानी में कालिका माता मंदिर में अष्टमी पर हुआ रात्रि जागरण 24 अक्टूबर को 28 वा विशाल भंडाराअष्टमी पर हवन-पूजन, कन्याभोज और भंडारे का आयोजनहमीरपुर :22 अक्टूबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे आपत्ति एवं सुझाव, 24 अक्टूबर को आयोजित होगा द्वितीय विशेष अभियान दिवसहमीरपुर :खाद की दुकानों पर छापा, जय महाकाल ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित,स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिले, बालाजी खाद भंडार को चेतावनीहमीरपुर :पुरानी रंजिश में गोली चलने का आरोप, पिता-पुत्र समेत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जवित्तविहीन शिक्षकों की बैठक को लेकर हंगामा, सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव पहुंचे डीआईओएस कार्यालय सपा ने लगाया भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप*मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे, सब स्वस्थ और समृद्ध रहें: दिव्या मित्तल*त्योहारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एडीजी ने सड़कों पर उतरकर परखी व्यवस्थाहमीरपुर :फल विक्रेता की मौत के बाद पोस्टमार्टम में मिली गोली, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाममहिला-नवजात की मौत के बाद ब्रह्मदेव अस्पताल सील, अस्पताल संचालक मौके से फरारबड़वानी में कालिका माता मंदिर में अष्टमी पर हुआ रात्रि जागरण 24 अक्टूबर को 28 वा विशाल भंडाराअष्टमी पर हवन-पूजन, कन्याभोज और भंडारे का आयोजनहमीरपुर :22 अक्टूबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे आपत्ति एवं सुझाव, 24 अक्टूबर को आयोजित होगा द्वितीय विशेष अभियान दिवसहमीरपुर :खाद की दुकानों पर छापा, जय महाकाल ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित,स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिले, बालाजी खाद भंडार को चेतावनीहमीरपुर :पुरानी रंजिश में गोली चलने का आरोप, पिता-पुत्र समेत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Singrauliताज़ा खबरमध्य प्रदेश

सिंगरौली: करदा में संपन्न हुआ जन विश्वास शिविर।मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं सेवा सेतु अभियान के तहत ग्रामीणों को मिली विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ।

सिंगरौली: करदा में संपन्न हुआ जन विश्वास शिविर।मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं सेवा सेतु अभियान के तहत ग्रामीणों को मिली विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ। मौके पर पहुंचे हितग्राहियों का…

सिंगरौली: करदा में संपन्न हुआ जन विश्वास शिविर।मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं सेवा सेतु अभियान के तहत ग्रामीणों को मिली विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ।
Oplus_131072
WhatsApp Facebook

सिंगरौली: करदा में संपन्न हुआ जन विश्वास शिविर।मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं सेवा सेतु अभियान के तहत ग्रामीणों को मिली विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ।

मौके पर पहुंचे हितग्राहियों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड, आधार में किया गया सुधार एवं ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण।

जन विश्वास शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण, हितग्राहियों को वितरित किए गए हितलाभ एवं स्वीकृति पत्र।

सिंगरौली:  मुख्यमंत्री जन विश्वास एवं सेवा सेतु अभियान के तहत देवसर जनपद की ग्राम पंचायत करदा में जिला स्तरीय जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके उपस्थित रहीं। उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए तथा ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

शिविर में ग्रामीणों द्वारा पेंशन, राशन कार्ड, सीमांकन, पट्टा, आवास एवं अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। अनेक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण कर मरीजों से चर्चा की और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

शिविर में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ग्राम कुदवार निवासी मोतीलाल सिंह एवं गुलबिया बैगा तथा ग्राम परसोहर निवासी जगत सिंह गौंड एवं श्रीमती जयमनिया केवट को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य सुरक्षा के उद्देश्य से ग्राम करदा निवासी वंश बहादुर सिंह एवं शिवनारायण सिंह के आयुष्मान कार्ड स्वीकृत किए गए। मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना के तहत ग्राम धौहनी निवासी तेजभान सिंह को उनकी पत्नी अन्ती सिंह की मृत्यु पर ₹4 लाख तथा ग्राम कुदवार निवासी बिहारी बैगा को उनकी पत्नी लल्ली बैगा की मृत्यु पर ₹2 लाख की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं, प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत ग्राम करदा निवासी चित्रसेन सिंह गौंड को सर्पदंश की घटना में ₹4 लाख की राहत राशि प्रदान की गई। उक्त सभी हितलाभ प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके द्वारा हितग्राहियों को प्रदान किए गए।

शिविर में धौहनी विधायक श्री कुँवर सिंह टेकाम, कलेक्टर श्री गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक श्री सियाज के.एम., सीईओ जिला पंचायत श्री संघप्रिय सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी एवं कर्मचारी, खण्ड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।