मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
राजेश कुमार जेके लोकेशन सांबा जम्मू गांधी जयंती पर जल शक्ति विभाग ने टी-वेल नंबर 2 सांबा में चलाया पौधरोपण अभियान सांबा, 2 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर जल शक्ति विभाग, पीएचईAKHAND BHARAT MORNING BULLET NEWSतमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदातमहात्मा गांधी जयंती पर फकीरबागान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान11 दिन की आराधना के बाद गणपति को दी विदाई, पचेर घाट पर 150 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जनगांधी जयंती के अवसर पर डैम घाट एवं रानी अवंतीबाई चौक पर चला स्वच्छता अभियानगांधी जयंती के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों, शासकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियानकैच द रेन अभियान के तहत ग्राम पंचायत सिंगपुर में रिफॉर्म महोत्सव 2026 आयोजित , जल संरक्षण के लिए दिलाई शपथ, जल संचय संरचनाओं का किया निरीक्षणसेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने चलाया सामूहिक स्वच्छता अभियानसेवा मेरा योगदान के तहत खरगहना में स्वच्छता अभियानराजेश कुमार जेके लोकेशन सांबा जम्मू गांधी जयंती पर जल शक्ति विभाग ने टी-वेल नंबर 2 सांबा में चलाया पौधरोपण अभियान सांबा, 2 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर जल शक्ति विभाग, पीएचईAKHAND BHARAT MORNING BULLET NEWSतमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदातमहात्मा गांधी जयंती पर फकीरबागान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान11 दिन की आराधना के बाद गणपति को दी विदाई, पचेर घाट पर 150 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जनगांधी जयंती के अवसर पर डैम घाट एवं रानी अवंतीबाई चौक पर चला स्वच्छता अभियानगांधी जयंती के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों, शासकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियानकैच द रेन अभियान के तहत ग्राम पंचायत सिंगपुर में रिफॉर्म महोत्सव 2026 आयोजित , जल संरक्षण के लिए दिलाई शपथ, जल संचय संरचनाओं का किया निरीक्षणसेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने चलाया सामूहिक स्वच्छता अभियानसेवा मेरा योगदान के तहत खरगहना में स्वच्छता अभियान
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

कैच द रेन अभियान के तहत ग्राम पंचायत सिंगपुर में रिफॉर्म महोत्सव 2026 आयोजित , जल संरक्षण के लिए दिलाई शपथ, जल संचय संरचनाओं का किया निरीक्षण

गणेश पाण्डे डिण्डौरी 02 अक्टूबर 2026 डिंडौरी जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के कैच द रेन अभियान अंतर्गत रिफॉर्म महोत्सव 2026 का आयोजन जनपद पंचायत बजाग की ग्राम पंचायत सिंगपुर में 2…

कैच द रेन अभियान के तहत ग्राम पंचायत सिंगपुर में रिफॉर्म महोत्सव 2026 आयोजित , जल संरक्षण के लिए दिलाई शपथ, जल संचय संरचनाओं का किया निरीक्षण
WhatsApp Facebook

गणेश पाण्डे डिण्डौरी 02 अक्टूबर 2026

डिंडौरी जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के कैच द रेन अभियान अंतर्गत रिफॉर्म महोत्सव 2026 का आयोजन जनपद पंचायत बजाग की ग्राम पंचायत सिंगपुर में 2 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्रालय की ओर से सहायक निदेशक, सेंट्रल वाटर कमीशन श्री नरेश रोहित, कार्यपालन यंत्री, सरपंच, सचिव, सहायक यंत्री सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को जल बचाने एवं जल संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण तथा पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सभी को जल बचाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही ‘जल संचय से जन भागीदारी’ एंथम का गायन भी किया गया।
भारत सरकार के नोडल ऑफिसर एवं सहायक निदेशक, सेंट्रल वाटर कमीशन नरेश रोहित द्वारा ग्राम पंचायत सिंगपुर में जल संचय से जनभागीदारी अंतर्गत निर्मित विभिन्न जल संरक्षण एवं जल संचय संरचनाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने संरचनाओं का अवलोकन कर जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
गौरतलब है कि जल संचय से जनभागीदारी अभियान में जिला डिंडौरी ने देश में तीसरा स्थान तथा मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले में जल संरक्षण एवं जल संचय के लिए जनभागीदारी से किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।