डिंडौरी / बजाग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम बुधगांव, ग्राम पंचायत कारोपानी में ग्राम पंचायत एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण एवं पौधारोपण कार्य किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता तथा जल एवं मृदा संरक्षण को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान 300 बोरियों का बांध (बोरी बंधान) तैयार किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 100 पौधों का रोपण किया गया।
ग्रामीणों एवं अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि,जनपद पंचायत के CEO, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक, विकासखण्ड समन्वयक बजाग, सरपंच, अधिकारी/कर्मचारियों,समस्त मेंटर्स, नवांकुर संस्थाएं, प्रस्फुटन समितियां एवं ग्राम पंचायत कारोपानी के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।
