मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांगहमीरपुर :गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धांजलि अर्पितसेवा का संकल्प, रक्तदान से निभायाहमीरपुर :गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहगांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेशहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेशमहात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गयापानसेमल थाना प्रभारी का हुआ था बदला विदाई समारोह में दिए शुभकामनाएं🌹🌷👏एकल विद्यालय (संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंचल चुनारगढ़) के अंतर्गत सचं चंडिका धाम विद्यालय, ग्राम बसारी में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रेस नोट पीडीएहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन्स में लगा रक्तदान शिविरहमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांगहमीरपुर :गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धांजलि अर्पितसेवा का संकल्प, रक्तदान से निभायाहमीरपुर :गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहगांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेशहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेशमहात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गयापानसेमल थाना प्रभारी का हुआ था बदला विदाई समारोह में दिए शुभकामनाएं🌹🌷👏एकल विद्यालय (संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंचल चुनारगढ़) के अंतर्गत सचं चंडिका धाम विद्यालय, ग्राम बसारी में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रेस नोट पीडीएहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन्स में लगा रक्तदान शिविर
Dharमध्य प्रदेशशिक्षा

वरिष्ठ नागरिक दिवस पर महाविद्यालय में आयोजन

वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों को बताया समाज की अमूल्य धरोहर.... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में विशेष…

वरिष्ठ नागरिक दिवस पर महाविद्यालय में आयोजन
WhatsApp Facebook

वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों को बताया समाज की अमूल्य धरोहर….

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, जीवन मूल्यों और समाज के प्रति उनके योगदान को सम्मानित करना तथा युवा पीढ़ी को उनके अनुभवों से सीख लेने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक लूणा जी काग, रमेश जी कुशवाह एवं रमेश जी पाटीदार अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाविद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. आरसी पांटेल के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण और विकास में वरिष्ठ पीढ़ी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का कार्य करते हैं।

वरिष्ठ नागरिक लूणा जी काग ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को संस्कार, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। रमेश जी कुशवाह ने बदलते सामाजिक परिवेश में परिवार और समाज की भूमिका पर विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता बनाए रखने का आह्वान किया।

पत्रकार अंकित शुक्ला ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के जीवन संघर्ष और अनुभव युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक दिवस को औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए उनके सम्मान और सहयोग की भावना को दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. केएस वास्केल ने किया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सुरेश कवचे ने आभार माना।