जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा,
*सरगुजा/सीतापुर।* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत रायकेरा आगनबाड़ी 2, केंद्र में आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी की दीदियों द्वारा सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के बेहतर पोषण, शिक्षा और समग्र विकास के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक सुविधायुक्त बनाने पर जोर दिया गया,
वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प से देश एवं प्रदेश निरंतर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में, मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए डीडीसी, बीडीसी सरपंच सहित,भाजपा के पदाधिकारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुमारी अनूपा कुशवाहा
परियोजनाअधिकारी-श्री मति सिरिबिना केरकेट्टा
सुपरवाइजर- नेहा धनकी,वेदमती भतफहरे, बिग्नी पैंकरा , गौरेती लकड़ा सहायिका,मितानी एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं और सभी ने बच्चों के साथ बैठकर सहभोजन किये,
