मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपAKHAND BHARAT BULLET NEWSबखोरापुर मंदिर में अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाबएडवोकेट नरेश कुंडारा बने युवा प्रकोष्ठ के दौसा जिलाध्यक्ष जयपुर/दौसा | डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान (झालाना सांस्थानिक क्षेत्र, जयपुर) ने संगठन कपेयजल संकट को लेकर कांग्रेस विधायक ने उठाई थी आवाज, आखिरकार ग्रामीणों को मिली राहतचार साल से सीएम विंडो पर लंबित शिकायत, गलत निस्तारण का आरोप; मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांगपूंछ पुलिस ने 1 अक्टूबर 2026 को पूंछ में आर्मी बैरियर गेट के पास वाहन की चेकिंग के दौरान मकसूद अहमद के कब्जे से लगभग 15-20 ग्राम चरस बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। * आरोपहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपAKHAND BHARAT BULLET NEWSबखोरापुर मंदिर में अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाबएडवोकेट नरेश कुंडारा बने युवा प्रकोष्ठ के दौसा जिलाध्यक्ष जयपुर/दौसा | डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान (झालाना सांस्थानिक क्षेत्र, जयपुर) ने संगठन कपेयजल संकट को लेकर कांग्रेस विधायक ने उठाई थी आवाज, आखिरकार ग्रामीणों को मिली राहतचार साल से सीएम विंडो पर लंबित शिकायत, गलत निस्तारण का आरोप; मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांगपूंछ पुलिस ने 1 अक्टूबर 2026 को पूंछ में आर्मी बैरियर गेट के पास वाहन की चेकिंग के दौरान मकसूद अहमद के कब्जे से लगभग 15-20 ग्राम चरस बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। * आरोप
Sheopurताज़ा खबरमध्य प्रदेश

अति वृष्टि से धान की फसल को नुकसान

🌾 किसानों की फसल क्षति को लेकर भारतीय किसान संघ का ज्ञापन श्योपुर। 28 सितंबर को हुई तेज हवा और मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कई खेतों…

अति वृष्टि से धान की फसल को नुकसान
WhatsApp Facebook

🌾 किसानों की फसल क्षति को लेकर भारतीय किसान संघ का ज्ञापन
श्योपुर। 28 सितंबर को हुई तेज हवा और मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

कई खेतों में धान की खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई है तथा जलभराव के कारण किसानों को बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका है। इसी गंभीर समस्या को लेकर 30 सितंबर 2026 को भारतीय किसान संघ एवं पीड़ित किसानों द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि राजस्व, कृषि विभाग एवं बीमा कंपनी की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल निष्पक्ष सर्वे कराया जाए और किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा एवं फसल बीमा क्लेम का लाभ दिलाया जाए। साथ ही पूर्व में लंबित फसल बीमा दावों के शीघ्र भुगतान तथा किसानों को कृषि ऋण एवं बिजली बिलों में राहत देने की मांग भी रखी गई।

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह चौधरी, संभागीय सह मंत्री श्री मूलचंद जी मीणा, जिला उपाध्यक्ष श्री मुकेश मीणा, तहसील अध्यक्ष श्री अशोक आर्य, जिला युवा वाहिनी प्रमुख श्री जितेंद्र मीणा, श्री गोविंद जाट, श्री सियाराम मीणा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा किसानों की फसल क्षति और उनकी जायज मांगों को गंभीरता से संज्ञान में लेकर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो किसान बड़ी संख्या में एकजुट होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

📢 किसान की फसल का सर्वे हो — उचित मुआवजा मिले
🌾 किसान की आवाज को शासन-प्रशासन गंभीरता से सुने
#भारतीयकिसानसंघ #श्योपुर #किसान #फसलक्षति #धान #मुआवजा #फसलबीमा #किसानआंदोलन