मध्य प्रदेश के रीवा सीधी बॉर्डर पर स्थित छूहिया घाटी में मंगलवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब फिल्मी अंदाज में आए बदमाशों ने उड़ीसा पुलिस की टीम पर हमला कर दिया चार लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर आए करीब एक दर्जन बदमाशों ने न सिर्फ पुलिस की गाड़ी रोका बल्कि एक-47 जैसे आधुनिक हथियारों से लैस पुलिस टीम की आंखों में मिर्च या पेपर स्प्रे डाल दिया जिससे सभी पुलिस कर्मी असहाय हो गएजिसके बाद बदमाशों ने आतंक मचाने के लिए दो-तीन हवाई फायरिंग की और बैट से हमला कर एनडीपीएस मामले के मुख्य आरोपी आदित्य मिश्रा को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर फरार हो गये
* पेशी के लिए जिला न्यायालय ला रही थी पुलिस
* जानकारी के अनुसार उड़ीसा पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी आदित्य मिश्रा को उड़ीसा से रीवा जिला न्यायालय में पेशी के लिए लेकर आ रही थी दोपहर 12:00 बजे जब
* पुलिस का वाहन
छूहिया घाटी रामपुर नै किनी से गुजर रहा था तभी घात लगाए बदमाशों ने चार गाड़ियों से पुलिस वाहन को ओवरटेक कर लिया और पुलिस कर्मियों की आंखों में स्प्रे डालकर पुलिस को अपाहिज कर दिया और बेसबॉल बैट्स से उन पर हमला कर दिया इससे अपराधियों की सोची
समझी प्लानिंग सामने आई है पुलिस टीम में जहां पुलिस टीम ए के-47 और पिस्तौल जैसे सरकारी हथियारों से लैश थे पुलिसकर्मी कुछ समझ पाए या जवाबी कार्रवाई करते इससे पहले बदमाशों ने उनके चेहरे पर स्प्रे डाल दिया आंखों में जलन के कारण पुलिसकर्मी पूरी तरह से असहज हो गए इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने सीधे बैट से हमला किया और दहशत फैलाने के तीन राउंड फायरिंग की इसके बाद पर आदित्य मिश्रा को गाड़ियों में बैठ कर रफू चक्कर हो गए
* सभी आरोपी मैहर की तरफ भागे तीनों जिलों में हाईअलर्ट कर दिया गया है वारदात की खबर मिलते ही सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने घटानास्थल का निरक्षण किया प्राथमिक इनपुट्स के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों की गाड़ियां मैहर जिले की और भागती देखी गई है घटना के बाद रीवा सीधी और मैहर जिले की सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है टोल प्लाजा और मुख्य मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं
* सुरक्षा पर बड़े सवाल हथियारों से लैस आठ पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बाद भी बदमाशों का इतनी आसानी से आरोपी को छुड़ा ले जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है हालांकि इस मामले में किसी पुलिसकर्मी को गोली लगने की सूचना नहीं है लेकिन मारपीट में पुलिसकर्मियों को मामूली चोटे आई मध्य प्रदेश पुलिस ने उड़ीसा पुलिस के साथ समन्वय के साथ आरोपियों की धर पकड़ के लिए संयुक्त कार्यवाही शुरू कर दिया है
मध्य प्रदेश में फिल्मी स्टाइल मैं पुलिस पर हमला कर कैदी को छुड़ा ले गए
मध्य प्रदेश के रीवा सीधी बॉर्डर पर स्थित छूहिया घाटी में मंगलवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब फिल्मी अंदाज में आए बदमाशों ने उड़ीसा पुलिस की टीम पर हमला कर दिया चार लग्जरी…